12.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई Hyundai Elantra

हुंडई ने भारत में न्यू जेनेरेशन Elantra लॉन्च की है. इसकी शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है.

Advertisement
2016 Hyundai Elantra 2016 Hyundai Elantra

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

साउथ कोरियन ऑटो दिग्गज हुंडई ने भारत में न्यू जेनेरेशन Elantra लॉन्च किया है. दिल्ली में इसके पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये है जबकि इसके डीजल वैरिएंट की कीमतें 14.79 लाख से शुरू होंगी. आपको बता दें कि यह इस साल कंपनी द्वारा लॉन्च की जाने वाली पहली कार है.

इंजन
नई Elantra दो इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में आएगी- लीटर पेट्रोल इंजन होगा जबकि दूसरा 1.6 लीटर डीजल इंजन होगा. दोनों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होंगे.

Advertisement

वैरिएंट्स
Elantra के कुल 9 पेट्रोल वैरिएंट होंगे. इनमें पेट्रोल कैटिगरी में S, SX, SX AT, SX(O), SX(O)AT हैं. डीजल ऑप्शन में S, SX, SX(O), SX(O)AT शामिल हैं.

हालांकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ SX और SX(o) वैरिएंट ही उपलब्ध होंगे.

खास फीचर्स
इस कार के टॉप एंड वैरिएंट में सनरूफ, साइड एंड कर्टेन एयरबैग्स, फ्रंट वैन्टिलेटेड सीट्स और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक दिया गय है.

यह पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. , स्लीक सिल्वर, फैंटम ब्लैक और रेड पैशन शामिल हैं.

भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला फॉक्सवैगन जेटा, टोयोटा कोरोला ऑल्टिस और स्कॉडा ऑटैविया से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement