Tata Punch EV: 468KM की रेंज... 15 मिनट में चार्ज! महज 6.49 लाख में नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक लॉन्च

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

Advertisement
Tata Punch EV को कंपनी ने BaaS मॉडल के तहत भी लॉन्च किया है. Photo: Cars.tatamotors.com Tata Punch EV को कंपनी ने BaaS मॉडल के तहत भी लॉन्च किया है. Photo: Cars.tatamotors.com

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

Tata Punch EV Facelift Launch Price: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडर की भूमिका निभा रही टाटा मोटर्स ने आज अपने मशहूर इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. नए टाटा पंच फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके बैटरी पैक में किया है. कंपनी ने इस कार की आधिकारिक बुकिंग आज से शुरू कर दी है, बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी.

Advertisement

BaaS स्कीम में 6.49 लाख कीमत

कंपनी ने इसके लिए BaaS मॉडल भी लॉन्च किया है, जिसके तहत इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को बैटरी रेंटल के लिए 2.6 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से EMI देनी होगी. इलेक्ट्रिक कारों के मामले में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन प्लान एक ऐसा मॉडल होता है जिसमें गाड़ी की बैटरी कार की कीमत में शामिल नहीं होती है. बल्कि उसे अलग से किराये या उपयोग के हिसाब से लिया जाता है. इस सब्सक्रिप्शन मॉडल में ग्राहक को EV खरीदते समय कम शुरुआती कीमत चुकानी पड़ती है, क्योंकि बैटरी की बड़ी लागत हट जाती है.

Tata Punch EV को दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. Photo: Screengrab

 कैसी है नई पंच ईवी

Punch EV Facelift में नया फ्रंट बंपर दिया गया है, जिसमें अब क्लोज्ड ग्रिल और ज्यादा क्लीन डिजाइन देखने को मिलता है. पहले हेडलैंप्स को जोड़ने वाला ब्लैक ट्रिम हटा दिया गया है. हालांकि Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट को और बीच में कर दिया गया चार्जिंग फ्लैप पहले जैसा ही रखा गया है. इससे कार का फ्रंट लुक ज्यादा मॉडर्न नजर आता है.

Advertisement

इसके अलावा 16 इंच के नए एयरो ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो टाटा की बड़ी इलेक्ट्रिक कारों से इंस्पायर्ड है. इसके साथ ही तीन नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जिनके साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ मिलता है. पीछे की तरफ अब कनेक्टेड LED टेललैंप दिए गए हैं, जो पेट्रोल पंच जैसे ही हैं. Punch EV का ग्राउंड क्लीयरेंस 195 मिमी है और इसकी वॉटर वेडिंग क्षमता 450 मिमी बताई गई है.

Tata Punch EV के केबिन में थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं. Photo: ITG

केबिन का पुराना लेआउट, लेकिन नया फील

Punch EV Facelift के इंटीरियर में डैशबोर्ड का ओवरऑल लेआउट पहले जैसा ही है. इसमें ड्यूल टोन कलर थीम और नए ट्रिम फिनिश दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट्स में 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो कार को प्रीमियम अहसास देता है.

फीचर्स की बात करें तो कार में वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से दिए गए हैं. सेफ्टी की बात करें तो छह एयरबैग स्टैंडर्ड हैं. इसके अलावा हाई बीम असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी मिलते हैं.

Advertisement
Tata Punch EV में LFP बैटरी पैक दिया गया है. ये Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार है. Photo: ITG

बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

टाटा मोटर्स के एमडी और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, शैलेश चंद्र ने लॉन्च इवेंट के दौरान कहा कि, नई टाटा पंच को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया गया है. ये कार मीडियम रेंज (30kWh) और लांग रेंज (40kWh) बैटरी पैक के साथ दो ऑप्शन में आती है. इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ा 40kWh का बैटरी पैक दिया गया है. ये बैटरी सिंगल चार्ज में 468 किलोमीटर (ARAI टेस्टेड) तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. जो रियल वर्ल्ड में कम से कम 335 से 355 किमी तक की ड्राइविंग रेंज जरूर देगी. इसे एक आम भारतीय कार खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ताकि लोग कम कीमत में बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार खरीद सकें.

चार्जिंग ऑप्शन

टाटा पंच इलेक्ट्रिक की चार्जिंग को लेकर भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है. शैलेश चंद्र का कहना है कि, "इसकी बैटरी महज 15 मिनट में इतना चार्ज हो जाती है जिससे आपको तकरीबन 135 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है. इसके अलावा फास्ट DC चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को केवल 26 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है." यानी इस कार को आप लंबी यात्रा के समय शॉर्ट ब्रेक में भी चार्ज कर सकते हैं, जो काफी उपयोगी साबित होगा.

Advertisement

Tata Punch EV के वेरिएंट और कीमत

Tata Punch EV को कुल पांच वेरिएंट में पेश किया गया है. यह बिना BaaS की कीमतें हैं. Photo: Screengrab

ये कार 3 चार्जर को सपोर्ट करेगी

  • डीसी फास्ट चार्जर: CCS2
  • वॉलबॉक्स चार्जर: 7.2kW
  • होम चार्जर: 3.3kW

इन सभी चार्जर में इल्यूमिनेटेड चार्जिंग स्टेटस इंडिकेटर मिलेगा. जिससे यूजर को चार्जिंग की पूरी जानकारी मिलेगी. 

लाइफ टाइम वारंटी

टाटा मोटर्स पंच इलेक्ट्रिक की बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी दे रही है. यानी आप बिना किसी मानसिक तनाव के इस इलेक्ट्रिक कार को लंबे समय तक ड्राइव कर सकते हैं. यदि बैटरी में किसी तरह की परेशानी होती है तो कंपनी इसे निशुल्क रिपेयर करेगी और बदलेगी. शैलेश चंद्र का कहना है कि, "टाटा पंच ईवी अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसकी बैटरी पर लाइफ टाइम वारंटी मिल रही है." 

टाटा मोटर्स के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर आनंद कुलकर्णी का कहना है कि, "टाटा पंच इलेक्ट्रिक में LFP बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो प्रिसमेटिक सेल्स से तैयार की गई है. इस बैटरी को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि, ये किसी भी तरह के थर्मल इंडस्क्शन, इम्पैक्ट, शॉक, इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट इत्यादि से सुरक्षित रहती है."

सस्ती हुई कार

Punch EV कई मायने में बेहद ख़ास है. बेस वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले अब 30,000 रुपये कम कर दी गई है, जिससे यह पहले से ज्यादा किफायती बन गई है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Citroen eC3 से है. Tata की अपनी इलेक्ट्रिक रेंज में यह Tiago EV से ऊपर और Nexon EV से नीचे पोजिशन की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement