Hyundai Venue Knight: एग्रेसिव डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स! नई हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन लॉन्च

Hyundai Venue Knight Edition: हुंडई ने 2022 में नाइट एडिशन की शुरुआत की थी. जो कंपनी के अन्य एसयूवी मॉडलों में भी आती है. अब तक इस एडिशन के 92 हजार से ज्यादा यूनिट बेचे जा चुके हैं. अब कंपनी ने वेन्यू का नया नाइट एडिशन लॉन्च किया है.

Advertisement
Hyundai Venue का ये नया नाइट एडिशन बिक्री के लिए आज से उपलब्ध है. Photo: ITG Hyundai Venue का ये नया नाइट एडिशन बिक्री के लिए आज से उपलब्ध है. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति और बेहतर करने के लिए हुंडई ने अपनी मशहूर एसयूवी वेन्यू को नए अवतार में पेश किया है. कंपनी ने आज Venue का नया नाइट एडिशन (Knight Edition) लॉन्च किया है. यह नया वर्जन पहले से ज्यादा बोल्ड और एग्रेसिव लुक के साथ आता है, जिसमें स्टाइल और फीचर्स दोनों को बेहतर किया गया है. 

Advertisement

खास बात यह है कि Knight सीरीज पहले ही 2022 से अब तक 92,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे इसकी लोकप्रियता साफ नजर आती है. कंपनी इस नए एडिशन के जरिए खासतौर पर युवाओं को लुभाने का प्रयास कर रही है. जो स्पोर्टी लुक के साथ किफायती डेली राइड का मजा लेना चाहते हैं.

Venue नाइट एडिशन के डिज़ाइन की सबसे ख़ास बात इसका ऑल-ब्लैक थीम है. Photo: ITG

कैसा है डिज़ाइन

नई Hyundai Venue नाइट एडिशन के डिज़ाइन की सबसे ख़ास बात इसका ऑल-ब्लैक थीम है, जो इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है. फ्रंट में ब्लैक पेंटेड ग्रिल, मैट ब्लैक लोगो और नए स्किड प्लेट्स इसे ज्यादा रफ और दमदार बनाते हैं. साइड प्रोफाइल में ब्लैक आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVMs), रूफ रेल्स और अलॉय व्हील्स इस डार्क थीम को कम्पलीट करते हैं.

Advertisement

वहीं रेड ब्रेक कैलिपर्स इस ब्लैक लुक के साथ शानदार कंट्रास्ट देते हैं. इसके अलावा Knight बैजिंग इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाती है. कुल मिलाकर डिजाइन में बदलाव छोटे हैं, लेकिन SUV को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है.

Hyundai VENUE नाइट एडिश के वेरिएंट और प्राइस

वेरिएंट इंजन   ट्रांसमिशन कीमत (एक्स-शोरूम)
HX 5  कप्पा 1.2 लीटर MPi पेट्रोल मैनुअल  9,69,800
HX 5 यू2 1.5 लीटर CRDi डीजल मैनुअल 11,11,800
HX 6T कप्पा 1.2 लीटर MPi पेट्रोल मैनुअल 11,03,200
HX 8   यू2 1.5 लीटर CRDi डीजल  ऑटोमेटिक 13,84,800
HX 10  कप्पा 1.0 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल डुअल-क्लच 14,79,000

 

इंटीरियर और फीचर्स में नया टच

कार के अंदर भी ब्लैक थीम को बरकरार रखा गया है, जिससे केबिन काफी प्रीमियम और मॉडर्न लगता है. ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ हल्के ब्रास कलर के इंसर्ट्स देखने को मिलते हैं, जो इसे एक एलिगेंट टच देते हैं. सीट्स पर खास अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे सीटिंग एक्सपीरिएंस और बेहतर हो जाता है. फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स जैसे HX6T, HX10 और N10 में डैशकैम जोड़ा है. यह डैशकैम कई रिकॉर्डिंग मोड्स के साथ आता है, जो सेफ्टी और सुविधा दोनों को बढ़ाता है. बाकी फीचर्स पहले की तरह ही हैं.

Advertisement
हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन में कुछ वेरिएंट में डैशकैम की भी सुविधा दी गई है. Photo: ITG

इंजन और परफॉर्मेंस 

इंजन के मामले में पहले जैसे ही कई विकल्प दिए गए हैं, ताकि अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को सही ऑप्शन मिल सके. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 hp की पावर और 114 Nm टॉर्क जेनरेट करता है और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 hp और 172 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा मजेदार हो जाती है. इसके अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन भी उपलब्ध है, जो 116 hp और 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

कुल मिलाकर Hyundai का यह नया Knight Edition उन ग्राहकों के लिए है, जो अपनी कार में स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स का अच्छा बैलेंस चाहते हैं. इसका बोल्ड लुक और नए फीचर्स इसे खास बनाते हैं, और यही वजह है कि यह SUV बाजार में युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement