Creta, Verna से Alcazar तक पर बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं हुंडई की कार

Hyundai March 2026 discounts: हुंडई ने अपनी कार्स पर डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है. कंपनी के विभिन्न मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट से लेकर नवरात्रि बुकिंग बोनस और दूसरे ऑफर्स शामिल हैं. इन सभी का फायदा उठाकर आप पसंदीदा कार पर कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.

Advertisement
Hyundai के विभिन्न मॉडल्स पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. (Photo: Hyundai) Hyundai के विभिन्न मॉडल्स पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. (Photo: Hyundai)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

मार्च के महीने में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कई ऑफर्स मिल रहे हैं. हुंडई की कार्स पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसका फायदा उठाकर आप अपनी पसंद की कार पर बचत कर सकते हैं. हुंडई मोटर इंडिया विभिन्न मॉडल्स पर 5 हजार रुपये से 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. 

हालांकि, कुछ मॉडल्स पर आपको डिस्काउंट नहीं मिलेगा. साथ ही ये डिस्काउंट डीलर-टू-डीलर वैरी करता है. यानी हो सकता है एक डीलर जो ऑफर दे रहा है, दूसरे डीलर पर आपको वो ऑफर ना मिले. साथ ही बेहतर डिस्काउंट के लिए आपको नेगोशिएशन भी करना पड़ सकता है. 

Advertisement

95 हजार का मिलेगा डिस्काउंट

Hyundai Verna पर कंपनी 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसमें 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का नवरात्रि बुकिंग बोनस, 35 हजार रुपये का स्क्रैप बोनस और 10 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: 75,000 कम दाम... 6 एयरबैग की सेफ्टी और धांसू फीचर्स! नई Hyundai i20 लॉन्च, कीमत बस इतनी

Hyundai Alcazar पर आप 70 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इस कार पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का नवरात्रि बुकिंग बोनस और 30 हजार रुपये का स्कैपेज बोनस मिलेगा. 

क्रेटा इलेक्ट्रिक पर 55 हजार रुपये का ऑफर मिल रहा है. इसमें 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 10 हजार नवरात्रि बुकिंग बोनस और 30 हजार रुपये का अपग्रेड डिस्काउंट मिल रहा है. 

Advertisement

छोटी कार पर बड़ी बचत

Hyundai Grand i10 Nios पर भी 53 हजार रुपये का बेनिफिट मिल रहा है. इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट, 10 हजार का नवरात्रि बोनस, 20 हजार का स्क्रैप बोनस और तीन हजार रुपये का डिस्काउंट प्राइड इंडिया स्कीम के तहत मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें: 2025 Car Sales: गांव से शहर तक भरोसे की कहानी! Hyundai-Tata को पछाड़ नंबर 2 बनी Mahindra

Hyundai i20 और Hyundai i20 N Line पर 48 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें भी कैश डिस्काउंट, स्क्रैप बोनस और दूसरे बेनिफिट्स शामिल हैं. Exter पर कंपनी 43 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. वहीं क्रेटा स्टैंडर्ड पर 40 हजार रुपये का बेनिफिट मिल रहा है. हुंडई ऑरा पर 10 हजार रुपये और वेन्यू पर 5 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement