हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) ने अपनी सबसे सस्ती बाइक्स को महंगा कर दिया है. ब्रांड ने Harley-Davidson X440 लाइनअप की कीमतों में इजाफा किया है. इस लाइन-अप की तीनों बाइक्स- विविड, एस और टी की कीमतों में अलग-अलग इजाफा हुआ है. इस लाइन-अप में एक्स 440टी सबसे नया एडिशन है.
इस वेरिएंट को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया है. लॉन्च के बाद इस बाइक की कीमत पहली बार बढ़ी है. कंपनी ने Harley-Davidson X440 लाइन-अप के सभी वेरिएंट्स की कीमतें 5000 रुपये तक बढ़ाई हैं. आइए जानते हैं बाइक्स की नई कीमतें और दूसरी डिटेल्स.
हार्ले डेविडसन एक्स 440 लाइनअप के तीनों ही वेरिएंट में 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर/ ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 27 एचपी की पावर और 38 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. इस बाइक का बेस वेरिएंट विविड है, जिसकी कीमत 1000 रुपये बढ़ाई गई है.
यह भी पढ़ें: हार्ले डेविडसन बाइक पर '0' टैरिफ, कारों पर भी ड्यूटी होगी कम, US डील पर बड़ा अपडेट
कीमतों में हुए इजाफे के बाद इस बाइक कीमत 2.36 रुपये एक्स शोरूम पहुंच गई है. वहीं एक्स 440 एस पहले 2.55 लाख रुपये में आती थी, जिसकी कीमत 4000 रुपये बढ़ी है. अब ये बाइक 2.59 लाख रुपये के एक्स शोरूम पर मिलेगी. आखिर में बात करते हैं एक्स 440 टी की, जो इस लाइनअप की सबसे लेटेस्ट बाइक है.
इसकी कीमत में 5000 रुपये का इजाफा हुआ है. अब इस बाइक की कीमत 2.84 लाख रुपये एक्स शोरूम पहुंच गई है. हार्ले डेविडसन एक्स 440 टी में दमदार फीचर्स मिलते हैं. ये बाइक राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, टू राइड मोड्स, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल एसबीएस फीचर मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: आ गई सबसे सस्ती हार्ले, बुलेट की बढ़ेगी टेंशन!
इसमें रिडिजाइन रियर सब-फ्रेम, रिवाइज्ड टेल सेक्शन और रिवर्क्ड ग्रैब रेल्स मिलती हैं. सबसे ज्यादा कीमत एक्स 440 टी की बढ़ी है. कीमत बढ़ने से पहले भी ये बाइक का सबसे महंगा वेरिएंट था. ना सिर्फ सबसे महंगा वेरिएंट है बल्कि इस सेगमेंट की सबसे महंगी बाइक है.
हार्ले डेविडसन एक्स440 टी का सीधा मुकाबला ट्रायम्फ ट्रैकर 400, होंडा सीबी350 आरएस और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 है. ट्रायम्फ ट्रैकर 400 की कीमत 2.53 लाख रुपये एक्स शोरूम, होंडा सीबी350 आरएस (कीमत 1.98 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू) और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (1.86 लाख से 2.21 लाख रुपये एक्स शोरूम) है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क