एक फैसला और इस राज्य में 60 हजार तक सस्ती हुई कारें, नए खरीदारों की बल्ले-बल्ले

इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. ऐसा ही एक फैसला केरल में लिया गया है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक कारों की ऑनरोड कीमत कम होगी. नए टैक्स ऐलान के बाद 20 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 60 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है. हालांकि, 40 लाख से ज्यादा की कीमत वाली कारों पर टैक्स बढ़ाया भी गया है.

Advertisement
केरल ने राज्य में इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले टैक्स में बदलाव कर दिया है. (Photo: Maruti Suzuki) केरल ने राज्य में इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले टैक्स में बदलाव कर दिया है. (Photo: Maruti Suzuki)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर है. इस सेगमेंट को बढ़ावा देने में सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि राज्य सरकारें भी लगी हैं. ऐसा ही कुछ 18 जून 2026 को देखने को मिला, जब केरल सरकार ने अपना बजट पेश किया. केरल ने अपने बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए ट्रैक्स को रिस्ट्रक्चर किया है.  

अलग-अलग सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले टैक्स को अलग-अलग कर दिया गया है, जिसका फायदा लोगों को मिलेगा. टैक्स में हुए इन बदलावों का फायदा उठाकर लोग इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर 74 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. आइए समझते हैं ये बचत कैसे होगी. 

Advertisement

3 परसेंट कम हुआ टैक्स

दरअसल, केरल सरकार ने अपने बजट में इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले टैक्स में बदलाव किया है. इसके तहत 15 लाख से 20 लाख रुपये के बजट में आने वाली ईवी पर रोड टैक्स को 8 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है. इस 3 फीसदी की कटौती का मतलब है कि 20 लाख रुपये की कार पर 60 हजार रुपये की बचत. 

यह भी पढ़ें: 4.69 लाख में EV! छोटी फैमिली के लिए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

वहीं 20 लाख से ऊपर की इलेक्ट्रिक कारों पर अधिकतम 74 हजार रुपये की बचत की जा सकती है. ये वन-टाइम टैक्स सेविंग है, जो रजिस्ट्रेशन के वक्त मिलेगा. 10 लाख रुपये तक बजट वाली ईवी पर रोड टैक्स को 5 फीसदी से घटाकर 3 फीसदी कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि 2 परसेंट टैक्स कम हुआ है. यहां बचत 20 हजार रुपये की होगी. 

Advertisement

10 लाख से 15 लाख के बजट वाली कारों के आरटीओ में कोई बदलाव नहीं किया है. इन पर पहले की तरह ही 5 फीसदी का टैक्स लगेगा. भारतीय बाजार में ज्यादातर मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपये के बीच है. चाहे कार टाटा की हो या फिर एमजी और हुंडई की, सभी ब्रांड्स की ज्यादातर कारें इस बजट में आती हैं. 

यह भी पढ़ें: डीजल की नो-टेंशन, 6 लाख से कम कीमत, ये हैं बेस्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

महंगी कारों पर बढ़ा है टैक्स

हालांकि, केरल ने 40 लाख से ज्यादा के बजट वाली कारों पर टैक्स को बढ़ा दिया है. पहले इस सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों पर 10 फीसदी टैक्स लगता था, जिसे अब बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है. 50 लाख की कार पर इस टैक्स बढ़ोतरी का मतलब है कि कंज्यूमर्स को 2.5 लाख ज्यादा खर्च करने होंगे. 70 लाख की कार पर ये टैक्स 3.5 लाख तक एक्स्ट्रा हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »