19 June 2026
By: Aaj Tak Auto
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब छोटी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक कारें एक बेहतर विकल्प बनती जा रही हैं.
Photo: ITG
पहले जहां EV महंगी थी, वहीं अब बाजार में कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं जो बजट के दायरे में आती हैं और डेली राइड के लिए भी उपयुक्त हैं.
Photo: ITG
लो रनिंग कॉस्ट, ईजी ड्राइविंग और जीरो पॉल्यूशन इन कारों को लोकप्रिय बना रहा है. इसके अलावा बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ने EV को और किफायती बना दिया है.
Photo: ITG
बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कार की चेसिस की कीमत चुकानी होती है और बैटरी के लिए प्रति किमी के हिसाब से EMI भरनी पड़ती है.
Photo: cars.tatamotors.com
इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है. कुछ मॉडलों के लिए तो ओरिजन प्राइसिंग 35-40% तक कम हो जाती है.
Photo: ITG
आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही किफायती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. जो छोटी फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. देखें लिस्ट-
Photo: ITG
फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन ने अपनी eC3 को नए अवतार में लॉन्च किया है. इसमें 29.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 325 किमी की रेंज देता है.
Photo: citroen.in
BaaS प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत 6.89 लाख रुपये है. बैटरी के लिए ग्राहकों को 2.26 रुपये प्रतिकिमी पेमेंट करना होता है.
Photo: citroen.in
पंच इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक ऑप्शन (30 - 40 kWh) में आती है. जो क्रमश: 275 से 350 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देते हैं.
Photo:Cars.tatamotors.com
इसका 30kWh बैटरी पैक वेरिएंट BaaS प्रोग्राम के तहत 6.49 लाख रुपये में उपलब्ध है. जबकि बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रतिकिमी रेंटल देना होता है.
Photo:Cars.tatamotors.com
एमजी कॉमेट में 17.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. ये सबसे छोटी ईवी है. सिंगल चार्ज में ये कार तकरीबन 230 किमी की रेंज देती है.
Photo: mgmotor.co.in
BaaS प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत केवल 4.99 लाख रुपये हो जाती है. वहीं बैटरी रेंटल के लिए आपको 3.2 रुपये प्रतिकिमी पेमेंट करना होता है.
Photo: mgmotor.co.in
टाटा टिएगो भी दो बैटरी पैक ऑप्शन (19.2 - 24 kWh) में आती है. जो सिंगल चार्ज में क्रमश: 226 से 285 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है.
Photo: Car.tatamotors.com
BaaS प्रोग्राम के तहत इसकी कीमत 4.69 लाख रुपये हो जाती है. वहीं बैटरी पैक के लिए 2.6 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से पेमेंट करना होता है.
Photo: Car.tatamotors.com