Advertisement

ऑटो न्यूज़

Nissan Gravite: 40 पैसे मेंटनेंस खर्च... 5.65 लाख कीमत! तस्वीरों में देखिए कैसी है सबसे सस्ती 7-सीटर कार

अश्विन सत्यदेव
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST
  • 1/22

निसान इंडियन मार्केट को लेकर काफी संजीदा नज़र आ रहा है. बीते कल कंपनी ने यहां के बाजार में अपनी नई 7-सीटर कार Nissan Gravite को लॉन्च किया है. महज 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली ये कार देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. निसान ग्रेवाइट को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये इंडियन मार्केट और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. कंपनी बहुत जल्द ही इसका CNG वर्जन भी पेश करने वाली है, जो इसके सेल्स को और रफ्तार देगा. (Photo: ITG)

  • 2/22

मल्टी पर्पज व्हीकल

कम कीमत, बेहतर माइलेज, ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और AI जैसे एडवांस स्मार्ट फीचर्स से लैस इस कार में कंपनी ने बहुत कुछ देने का प्रयास किया है. इसके केबिन को स्पेसियश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. तो आइये तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं, कि आखिर ये कार आपके लिए कितनी बेहतर और उपयोगी साबित होगी. (Photo: nissan.in)

  • 3/22

नाम के पीछे का राज

झीलों के शहर उदयपुर में एक भव्य इवेंट के दौरान निसान ने अपनी इस कार को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि, इस कार का नाम ग्रेविटी (गुरुत्वाकषर्ण) से इंस्पायर है. आकर्षक लुक और एडवांस फीचर्स से लैस इस 7-सीटर कार की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये तय की गई है जो टॉप वेरिएंट के लिए 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/22

Nissan Gravite के वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, लाख रुपयों में)

वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल पेट्रोल ऑटोमेटिक
Visia  5.65   -
Acenta   6.59  -
N-Connecta 7.20 7.80
Tekna  7.91 8.49
Launch Edition 8.35  8.93

यहां (-) का मतलब ये है कि, उक्त वेरिएंट नहीं आता है. (Photo: ITG)
                       

  • 5/22

बुकिंग शुरू

निसान इंडिया ने नई ग्रेवाइट की आफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक इस कार को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से बुक कर सकते हैं. कंपनी इस कार के शुरुआती 5,000 यूनिट्स के लिए स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस का लाभ दे रही है. यानी अर्ली बर्ड्स को कम कीमत में ये कार घर लाने का मौका मिलेगा. इस कार की डिलीवरी बहुत जल्द ही शुरू की जाएगी. (Photo: ITG)

  • 6/22

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार

ये कार मूल रूप से CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber को तैयार किया गया है. ग्लोबल मार्केट में दोनों कंपनियों (निसान-रेनॉ) के बीच एक एग्रीमेंट है, जिसके तहत दोनों ब्रांड एक दूसरे से व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीक साझा करते हैं. ये कुछ वैसा ही है, जैसा आपको सुजुकी और टोयोटा में देखने को मिलता है. रेनॉ ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये है. वहीं निसान ग्रेवाइट 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आती है. इस लिहाज से ये सबसे किफायती 7 सीटर एमपीवी कार है, जो इस समय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है. (Photo: Nissan.in)

Advertisement
  • 7/22

कार का लुक और डिज़ाइन

Gravite का लुक और डिज़ाइन आपको जाना पहचाना लग सकता है. क्योंकि ये कार काफी हद तक ट्राइबर जैसी ही है. लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ ख़ास बदलाव किए हैं ताकि इसे ट्राइबर से अलग रखा जा सके. इस कार को खासतौर पर फैमिली यूज और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. (Photo: ITG)

  • 8/22

कार का फ्रंट और रियर प्रोफाइल


इसके हेडलैम्प्स में नए DRL सिग्नेचर मिलते हैं. कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. फ्रंट और रियर बंपर में नए C-शेप सिल्वर इंसर्ट को शामिल किया गया है. बोनट और टेलगेट पर GRAVITE की ब्रांडिंग दी गई है. फ्रंट में हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती है. कलर ऑप्शन में फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्नो व्हाइट और मेटैलिक ग्रे शामिल हैं. (Photo: Nissan.in)

  • 9/22

निसान ग्रेवाइट की साइज (मिमी में)

लंबाई  3987
चौड़ाई  1734
उंचाई   1644
व्हीलबेस  2636
ग्राउंड क्लीयरेंस 182
बूट स्पेस 5 सीट पर 625 लीटर, 6 सीट पर 320 लीटर
फ्यूल टैंक 40 लीटर

 इसा कार में पीछे की सीटों को फोल्ड करने के बाद बूट स्पेस को बढ़ाकर 625 लीटर तक किया जा सकता है. (Photo: Nissan.in)

Advertisement
  • 10/22

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

इस कार में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे चलाना आसान और हल्का महसूस होता है. ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं, जो डेली ड्राइविंग में सेफ ब्रेकिंग देते हैं. कार के आगे मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है, जिसमें लोअर ट्रांसवर्स लिंक मौजूद है. पीछे की तरफ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन के साथ कॉइल स्प्रिंग मिलती है. बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें ट्विन-ट्यूब टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी झटकों को कम करने में मदद करते हैं. (Photo: Nissan.in)
 

  • 11/22

कार का वजन और व्हील्स

इस कार का कर्ब वेट 988 किलोग्राम से 993 किलोग्राम के बीच है, जो वेरिएंट के हिसाब से बदलता है. वहीं ग्रॉस व्हीकल वेट 1533 किलोग्राम से 1538 किलोग्राम तक जाता है. स्पेयर व्हील के तौर पर 165/80 R14 साइज का टायर दिया गया है. ग्रेवाइट के Visia, Acenta और N-Connecta वेरिएंट में 14 इंच के 165/80 R14 साइज के टायर मिलते हैं. वहीं टॉप Tekna वेरिएंट में बड़े 15 इंच के 185/65 R15 टायर दिए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप और रोड प्रेजेंस देते हैं. (Photo: Nissan.in)
 

  • 12/22

केबिन और सीटिंग लेआउट

Gravite के केबिन को फीचर पैक्ड बनाने की पूरी कोशिश की गई है. इसका इंटीरियर लेआउट 5+2 सीटिंग के साथ Triber जैसा ही है, लेकिन इसके कलर और ट्रिम्स अलग रखे गए हैं. डैशबोर्ड का डिजाइन सिंपल और यूजफुल है. इसमें फ्लैट बॉटम थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल के 3 नॉब और कई स्टोरेज स्पेस मिलते हैं. (Photo: Nissan.in)

  • 13/22

कार का डैशबोर्ड

ग्रेवाइट के हायर वेरिएंट्स में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. वहीं बेस वेरिएंट में केवल 8.89 सेमी का एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो जरूरी ड्राइविंग जानकारी दिखाता है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पावर और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे ड्राइवर अपनी सुविधा के अनुसार स्टीयरिंग की पोजिशन सेट कर सकता है. बेस मॉडल में फ्रंट पावर विंडो दी गई हैं. चार्जिंग और अन्य जरूरतों के लिए 12V का फ्रंट पावर आउटलेट भी मौजूद है, जो लंबी यात्राओं में काम आता है. (Photo: Nissan.in)

  • 14/22

मिलते हैं ये फीचर्स

इस MPV में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैम्प्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं. इस कार में दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतर आराम मिलता है. साथ ही सेंटर कंसोल में ओपन स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जहां डेली यूज का सामान आसानी से रखा जा सकता है. (Photo: Nissan.in)

  • 15/22

ड्राइविंग कंट्रोल 

बेहतर ग्रिप और बैलेंस के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम यानी TCS दिया गया है. हिल स्टार्ट असिस्ट की मदद से ढलान पर गाड़ी स्टार्ट करते समय पीछे खिसकने का डर नहीं रहता है. ब्रेकिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें ब्रेक असिस्ट सिस्टम मौजूद है. साथ ही ABS और EBD भी दिए गए हैं, जो तेज ब्रेकिंग के दौरान पहियों को लॉक होने से बचाते हैं और ब्रेक फोर्स को सही तरीके से बांटते हैं. इसके अलावा इसमें रेन सेंसिंग वाइपर्स भी दिए गए हैं. (Photo: Nissan.in)

  • 16/22

सीट बेल्ट और बच्चों की सुरक्षा

निसान ग्रेवाइट में सभी सीटों के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है और हर सीट के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मौजूद है. ड्राइवर सीट बेल्ट में प्रीटेंशनर दिया गया है, जबकि फ्रंट सीट बेल्ट में लोड लिमिटर की सुविधा मिलती है. दूसरी पंक्ति की सीट बेल्ट रिट्रैक्टर के साथ आती हैं. बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और रियर डोर चाइल्ड लॉक भी दिए गए हैं. (Photo: Nissan.in)

  • 17/22

अन्य जरूरी सेफ्टी अलर्ट

इसके बतौर स्टैंडर्ड 6 एयरबैग दिए गए हैं. डोर अजार वॉर्निंग फीचर दरवाजा ठीक से बंद न होने पर अलर्ट देता है. वहीं स्पीड अलर्ट वॉर्निंग ड्राइवर को तय सीमा से ज्यादा रफ्तार होने पर सचेत करती है. इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम यानी TPMS ड्राइवर को समय रहते टायर की हवा कम होने की जानकारी देता है. भारी ब्रेक लगाने पर ऑटोमैटिक वॉर्निंग हैजर्ड भी ऑन हो जाता है, जिससे पीछे चल रही गाड़ियों को संकेत मिल जाता है. (Photo: Nissan.in)

  • 18/22

लॉन्च एडिशन भी हुआ पेश

Nissan Gravite का एक लिमिटेड लॉन्च एडिशन भी पेश किया गया है, जिसकी सिर्फ 1,001 यूनिट्स बनाई जाएंगी. इस खास एडिशन में JBL साउंड सिस्टम, ड्यूल चैनल डैशकैम, एंबियंट लाइटिंग और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स दिए जाएंगे. (Photo: Nissan.in)

  • 19/22

इंजन और माइलेज

Gravite में 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 एचपी की पावर और 96 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 19.3 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है, जबकि AMT वर्जन 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. (Photo: Nissan.in)

  • 20/22

डबल ग्लव बॉक्स

निसान ग्रेवाइट में स्पेस पर ख़ासा ध्यान दिया गया है. इसमें डबल ग्लव बॉक्स मिलता है, जिसमें आप अपने जरूरत के छोटे-मोटे सामान आसानी से रख सकते हैं. इसके अलावा इसमें छोटा सा कूल बॉक्स भी दिया गया है, जिसमें आप पानी की बॉटल रख सकते हैं. हालांकि इसे एक छोटा सा रेफ्रिजरेटर भी कहा जा रहा है. (Photo: Nissan.in)

  • 21/22

जल्द आएगा CNG वर्जन

Nissan Gravite की ख़ास बात ये है कि, कंपनी ने पहली कार किसी कार के लॉन्च के साथ ही सीएनजी किट का भी ऐलान किया है. निसान इंडिया के एमडी ने कहा कि, बहुत जल्द ही इस कार को डुअल-सिलिंडर CNG किट के साथ भी पेश किया जाएगा. जो डीलर लेवल पर फिटमेंट की सुविधा देगा. अभी सीएनजी किट की कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है. कंपनी ऐसा ही रेट्रोफिटमेंट निसान मैग्नाइट के साथ भी दे चुकी है. (Photo: ITG)
 

  • 22/22

40 पैसे मेंटनेंस कॉस्ट

इस कार का मेंटनेंस कॉस्ट भी सेग्मेंट में सबसे किफायती है, सौरभ वत्स के अनुसार इस कार की मेंटनेंस कॉस्ट महज 40 पैसे प्रतिकिमी है. Nissan Gravite में कंपनी ने इंडस्ट्री के पहले AI वॉयस असिस्टेंस फीचर को शामिल किया है. निसान ने इसे अकिरा (Akira) नाम दिया है. जो यूजर को वॉयस चैट की सुविधा देता है. (Photo: Nissan.in)  

Advertisement
Advertisement