नवंबर से पहले जारी हो जाएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त! उससे पहले जरूर कर लें ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई भूलेख अंकन, बैंक खातों की आधार सीडिंग व पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी का काम जरूर करा लें.

Advertisement
PM Kisan Yojana PM Kisan Yojana

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये उनके खाते में भेजी जाती है. फिलहाल, किसानों के खाते में 14 किस्तें आ चुकी हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 15वीं किस्त किसानों के खाते में किसी नवंबर से पहले ही जारी हो सकती है.

Advertisement

इन शर्तों को करना होगा पूरा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो कुछ काम करने होंगे. किसान तुरंत भूलेखों का अंकन, बैंक खातों की आधार सीडिंग व पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी का काम जरूर करा लें. इसके लिए किसान पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in की मदद ले सकते हैं. साथ ही पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन स्टेटस भी चेक कर लें. इस दौरान जांचे की कहीं कोई जानकारी गलत तो नहीं भरी गई है. अगर ऐसा है तो  तुरंत सही कर लें.

इस वजह से अटक सकती है अगली किस्त

ई-केवाईसी के अलावा आपकी आगामी किस्ते अन्य वजहों से भी अटक सकती है. आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है. तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं. ऐसे में पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें. 

Advertisement

यहां करें संपर्क करें किसान

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement