scorecardresearch
 

इन पशुओं के पालन में है डबल मुनाफा, आप भी आजमाएं हाथ!

कम लागत में बढ़िया मुनाफे के चलते किसानों के बीच पशुपालन को लेकर क्रेज बढ़ा है. बड़े पैमाने पर किसान गाय, भैंस, बकरी, सूअर, मुर्गी, मछली पालन कर बंपर मुनाफा कमा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के अधिकतर पशुओं का पालन किया जाता है.

Advertisement
X
Goat farming
Goat farming

ग्रामीणों के बीच पशुपालन आय का सबसे बढ़िया स्रोत के तौर पर उभर कर सामने आया है. किसान अलग-अलग पशुओं का पालन करके बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. पशुपालन पर उन्हें अच्छी-खासी सब्सिडी भी दी जा रही है. हम आपको बता रहे हैं कि किन पशुओं का पालन करके किसान डबल मुनाफा कमा सकते हैं.

बकरी पालन

बकरी पालन में कम निवेश में बढ़िया मुनाफा हासिल किया जाता है. अधिकतर किसान दूध उत्पादन के लिए बकरियों का पालन करते हैं. इसके अलावा मांस उत्पादन में बकरियां और बकरों का अहम रोल माना जाता है. आप 2- 3 बकरियों और 1 बकरे से बकरी पालन की शुरुआत कर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं. इस व्यवसाय को शुरू करने में आपको ज्यादा लागत भी नहीं आएगी.

मुर्गी पालन

 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुर्गी पालन एक लोकप्रिय व्यवसाय के तौर पर उभर कर सामने आया है. किसान मुर्गी पालन की अलग-अलग तकनीकों का प्रयोग करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. इस बीच किसानों को बैकयार्ड मुर्गी पालन के लिए बड़े स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है. मुर्गी पालन की ये तकनीक किसानों के लिए किफायती भी साबित हो रही है. अगर आपके घर के आगे-पीछे, अगल-बगल खाली जमीन है तो वहां मुर्गियों का पालन किया जा सकता है. ऐसी जगह पर मुर्गी पालन के लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे. मुर्गी पालन के जरिए आप  अंडे और मांस दोनों का कारोबार बूस्ट कर सकते हैं. 

Advertisement

मछली पालन

कम लागत में बढ़िया मुनाफे की वजह से मछली पालन ग्रामीणों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है. बड़ी संख्या में किसान इस व्यवसाय की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. इस बीच सरकार भी मछली पालन की शुरुआत करने वाले किसानों को बंपर सब्सिडी दे रही है. किसान कतला, रोहू तथा मृगल और विदेशी कार्प मछलियों में सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प और कॉमन कार्प जैसी मछलियों का पालन कर मांस का व्यवसाय बूस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा मछलियों से तेल समेत अन्य कई तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं, जिससे भी बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है.

 

Advertisement
Advertisement