scorecardresearch
 

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं पहुंचे पीएम किसान योजना के 2000 रुपये? यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है. हर चार-चार महीने में यानी तीन किस्तों में दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. इस बीच 13वीं किस्त आज, 27 फरवरी 2023 को जारी कर दी गई है. इसके बाद भी अगर आपके खाते में 2 हजार रुपये नहीं पहुंचे हैं तो इन प्रकियाओं का करें पालन.

Advertisement
X
PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है. कई किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि अभी भी नहीं पहुंची है. ऐसे किसानों को धैर्य बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, कई बार नेटवर्क की दिक्कत और कनेक्टिविटी खराब होने की वजह से देर से अपडेट होता है. 

खाते में 2000 रुपये नहीं आने पर यहां करें संपर्क

लाभार्थी लिस्ट में शामिल होने के बाद भी आपके खाते में अगर 13वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे तो आप  ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा.

तुरंत सही करें ये गलतियां

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह भी आपके पैसे अटक सकते हैं. आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए  pmkisan.gov.in पर जरूर विजिट करें.

> pmkisan.gov.in  वेबसाइट पर जाएं.
राइट साइड में फॉर्मर कॉनर्र लिखा नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
> यहां बेनिफिशियरी स्‍टेटस पर क्लिक करें.
> यहां आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर और फोन नंबर का ऑप्‍शन नजर आएगा.
> आधार नंबर दर्ज कर गेट डेटा पर क्लिक करें.
> प्रोसेस फॉलो करने पर आपकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी.
> अगर आपका आधार नंबर और अकाउंट नंबर गलत है तो सही कर सकते हैं

Advertisement

कई किसान ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं करने पर 13वीं किस्त से वंचित रह गए. ऐसे में ये किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रकिया वेबसाइट पर जाकर पूरी कर लें. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इन किसानों को ये राशि किसी दिन या 14वीं किस्त की राशि के साथ भेजी जा सकती है.

लाभार्थियों की संख्या में आ रही कमी

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं. किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में भेजी जाती है. बता दें कि इस योजना के लाभार्थियों में लगातार कमी आ रही है. 12वीं किस्त के लाभार्थियों की संख्या में कमी आई थी. 8 करोड़ किसानों के खाते में ये राशि भेजी गई थी. वहीं, तकरीबन 10 करोड़ किसानों को 11वीं किस्त का लाभ मिला था. 

 

Advertisement
Advertisement