हरियाणा को किसानों और खिलाड़ियों का प्रदेश कहा जाता है. यहां के निकले खिलाड़ी बड़े स्तर पर अपनी अहम छाप छोड़ रहे हैं. साथ ही ये राज्य खेती-किसानी में भी अव्वल माना जाता है. यहां के सोनीपत के रहने वाले किसान अंकित की भी चर्चा इस समय चारों ओर है. वह जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.
यूट्यूब से सीखी स्ट्रॉबेरी की खेती
सोनीपत के गांव के गांव चिटाना के रहने वाले अंकित के पिता पेशे से दंत चिकित्सक हैं. उन्होंने करीब 5 साल पहले यूट्यूब पर खेती की नई-नई तकनीक सीखना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने ये भी सीखा की यूट्यूब पर स्ट्रॉबरी की खेती कैसे होती है, उसकी सही जानकारी हासिल की. बाद में अपने खेत में इसे अमलीजामा पहनाना शुरू किया. देखते ही देखते उन्होंने स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों का मुनाफा कमाना शुरू कर दिया.
खेती-किसानी के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी
खेती-किसानी के साथ-साथ अंकित ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहे हैं. 2 एकड़ स्ट्राबेरी की खेती में अंकित ने करीब पांच साल पहले 7 लाख रुपए खर्च किया था. अब वह इससे लाखों रुपए महीना कमा रहा हैं और कई लोगों को रोजगार भी दे रहा है. अंकित बताता है कि उसने अपनी फसल बेचने के लिए कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ती है. उसकी फसल फोन पर ही बिक जाती है.
लोगों को मुहैया करा रहे हैं रोजगार
अंकित बताते हैं कि हमारे पूर्वज गेहूं और धान की फसल लगाकर इतना मुनाफा नहीं कमा पाते थे. जितना इस तरह की फसल लगाकर कमाई की जा सकती है. आज के दौर में रोजगार मिलना बड़ी मुश्किल की बात है और इसलिए उन्होंने इस तरह की खेती की शुरुआत की. अब वह अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस फसल को बेचने के लिए कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ती है. सोनीपत दिल्ली के व्यापारियों ने फोन पर ही अपनी डिमांड बता देते हैं, और आसपास के ग्रामीण भी यहीं से यह फसल खरीद कर ले जाते हैं.