बहरीन में फंसे भारतीय नागरिक असीम ने फोन पर वीडियो कॉल के जरिए वहां की भयावह स्थिति का बयां किया. वीडियो कॉल के दौरान उनके पीछे मिसाइल गिरने से उठने वाला धुआं साफ नजर आया. असीम ने बताया कि एयरपोर्ट, टैक्सी सेवाएं और दुकानें धीरे-धीरे बंद हो रही हैं जिससे वहां की आपातकालीन स्थिति स्पष्ट होती है. प्रशासन की ओर से सभी लोगों को तुरंत शेल्टर में चले जाने के निर्देश दिए गए हैं. देखें वीडियो.