इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका इजरायल में अपने सैनिकों की स्थायी तैनाती पर गंभीरता से विचार कर रहा है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान के साथ टकराव के बीच वॉशिंगटन और तेल अवीव के बीच इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम, फाइटर जेट्स और सैन्य ढांचे को लंबे समय तक इजरायल में तैनात रखने की योजना बनाई जा रही है.