मिडिल ईस्ट में जंग के बीच कच्चे तेल के दामों में कल के मुकाबले आज थोड़ी राहत देखने को मिली है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अब भी बेहद नाज़ुक हैं. आशंका जताई जा रही है कि अगर अमेरिका ने ईरान के तेल से जुड़े सबसे बड़े द्वीप पर हमला कर दिया तो वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा जाएगा. ऐसी स्थिति में एक बार फिर पूरी दुनिया तेल की आग में झुलस सकती है.