अमेरिका के लगातार हमलों के बीच ईरान ने अपनी सबसे घातक मिसाइल खोर्रमशहर दागकर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इस मिसाइल में दो टन वॉरहेड था और इसे ईरान की सबसे शक्तिशाली लंबी दूरी की मिसाइल माना जाता है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 2000 किलोमीटर तक है. IRGC ने इस मिसाइल हमले की वीडियो भी जारी की है.