अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर हालात गर्माते नजर आ रहे हैं. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि बुशहर प्रांत के जाम इलाके में ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम ने एक अमेरिकी सैन्य विमान को मार गिराया है. रिपोर्टों के मुताबिक क्षेत्र में देर रात धमाकों और मिसाइल गतिविधियों की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे तनाव और बढ़ गया. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि क्षेत्र में अमेरिका के किसी भी विमान को नुकसान नहीं पहुंचा है.