अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे कभी लौटाया नहीं जा सकेगा. ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देने की धमकी में लगभग 11 घंटे बाकी हैं. और उसके पहले ट्रंप ने फिर बड़ी धमकी दी है. यानी महाविनाश का काउंटडाउन शुरू है. भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन खत्म हो रही है.