रूस की राजधानी मॉस्को में उप रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल और पुतिन के टॉप कमांडर व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. इस हमले के लिए विदेश मंत्री ने इसमें यूक्रेन का हाथ होने का आरोप लगाया.