scorecardresearch
 

ताशकंद में मोदी बोले- भारतीय संगीत के प्रति लोगों में दिलचस्पी

अपने मध्य एशिया के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उज्बेकिस्तान से कजाखस्तान पहुंचे. ताशकंद में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

अपने मध्य एशिया के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उज्बेकिस्तान से कजाखस्तान पहुंचे. ताशकंद में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया.

हिंदी के छात्रों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान में भारतीय संगीत के प्रति लोगों की काफी दिलचस्पी है. मोदी ने कहा कि हवा के झोंके जैसी होती है भाषा.

इस दौरान दोनों देश 5000 टन यूरेनियम की खरीदारी के लिए भारत और कजाखस्तान एक करार पर दस्तखत कर सकते हैं.

रिन्यू होगी पुरानी डील
सूत्रों ने बताया कि दोनों देश अपनी पुरानी डील को रिन्यू करेंगे, जिसके तहत कजाखस्तान भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर रहा था. जनवरी 2009 से भारत और कजाखस्तान के बीच असैनिक परमाणु संधि है. तब भारतीय परमाणु संयंत्रों के लिए यूरेनियम की आपूर्ति के लिए एनपीसीआईएल और कजाख परमाणु कंपनी कजएटमप्रोम ने एक करार पर दस्तखत किए थे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement