निशांत कुमार ने JDU में शामिल होने के बाद कहा कि 'मैं जनता के अनुसार पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की पूरी कोशिश करूंगा. पापा ने बीते 20 वर्षों में जो कार्य किए हैं, उन्हें हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा. मेरा लक्ष्य है कि जनता के दिल में हमारी पार्टी का स्थायी स्थान बने और उनकी उम्मीदों पर खरे उतर सकें.'