scorecardresearch
 

ब्रिटेन की महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने ब्रिटेन जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद इस बात का ऐलान कर दिया है. एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हो गया था. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हो गया था. महारानी एलिजाबेथ के निधन से ब्रिटेन के साथ ही दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई थी. ब्रिटेन की महारानी के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की थी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी ब्रिटेन की महारानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अब ये ऐलान भी कर दिया है कि वे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. पत्रकारों से बात करते हुए बाइडन ने कहा कि मुझे अब तक इस संबंध में अधिक विस्तार से कोई जानकारी नहीं है लेकिन हां, मैं जाऊंगा. जो बाइडन ओहियो के कोलंबस एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार को लेकर सवाल का जवाब दे रहे थे. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी किंग चार्ल्स तृतीय से अब तक बात नहीं हुई है. मैं उनको जानता हूं. वहीं, ब्रसेल्स में पत्रकारों से बात करते हुए जो बाइडन के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तारीफ की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम अमेरिका की ओर से ब्रिटिश सरकार और शाही परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तारीफ करते हुए उन्हें एक शक्तिशाली और लाखों लोगों को एकजुट करने वाली शक्ति बताया. गौरतलब है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को निधन हो गया था.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की औपचारिक घोषणा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने की थी. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, इस तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जा सकता है.

 

Advertisement
Advertisement