scorecardresearch
 

काटता नहीं हूं, मेरे साथ बैठो, मुझसे बात करो... यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की पुतिन से अपील

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच जेलेंस्की ने पुतिन से बातचीत की अपील की है. जेलेंस्की ने सवाल किया है कि आखिर व्लादिमीर पुतिन उनसे सीधे बात क्यों नहीं करना चाह रहे हैं?

Advertisement
X
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की/रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन (File Photo)
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की/रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन (File Photo)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • यूक्रेन पर पिछले 9 दिनों से लगातार हमले कर रहा है रूस
  • जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से हथियार देने की अपील भी की

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार 9वें दिन भी जारी है. रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर हवाई हमले कर रहा है. रूसी जहाजों ने यूक्रेन की समुद्री सेना को भी घेर रखा है और क्रूज मिसाइल से यूक्रेन के शहरों पर हमला कर रहे हैं. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने मजाकिया लहजे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (vladimir putin) से बातचीत की अपील की है. 

जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुतिन को टेबल पर बैठकर बातचीत करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि पता नहीं पुतिन किस चीज से डर रहे हैं?. मैं पड़ोसी हूं, मैं काटता नहीं हूं. मैं एक सामान्य आदमी हूं, पुतिन को बैठकर मेरे साथ बात करनी चाहिए. जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से और हथियार देने की मांग भी की है, ताकि यूक्रेन रूस के हमलों का जवाब दे सके.

जेलेंस्की ने वैश्विक नेताओं के साथ पुतिन की पिछली मुलाकातों का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं 30 मीटर लंबी टेबल पर बैठकर पुतिन से बात नहीं सकता. दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर जारी है. लेकिन इस समय के हालातों को देखकर बातचीत से उम्मीद की कोई किरण निकलती दिखाई नहीं दे रही है. हालांकि, इसके बाद भी जेलेंस्की ने बातचीत पर जोर दिया. जेलेंस्की ने कहा कि 'कोई भी शब्द किसी शॉट (फायरिंग) से ज्यादा जरूरी नहीं है'.

Advertisement

जेलेंस्की ने क्यों किया 30 मीटर की टेबल का जिक्र?

पिछले दिनों यूक्रेन पर हमले से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुअल सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की थी. बैठकों के दौरान एक लंबी सी टेबल देखी गई थी. पुतिन ने वैश्विक नेताओं से इस टेबल पर बैठकर ही बातचीत की थी. करीब 30 मीटर लंबी टेबल के एक छोर पर पुतिन बैठते थे तो दूसरी तरफ मुलाकात के लिए आने वाले वैश्विक नेता को बैठाया जाता था. माना जा रहा है कि जेलेंस्की ने पुतिन की इन मुलाकातों पर ही तंज कंसा है.

यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील

उन्होंने कहा कि यूक्रेन को समर्थन देने में दुनिया बहुत देर लगा रही है. उन्होंने  पश्चिमी नेताओं से अपील की कि वे यूक्रेन के आसपास के इलाकों को नो-फ्लाई जोन घोषित करें, जिससे यूक्रेन पर की जा रही रूसी बमबारी रुक जाए. बता दें कि अमेरिका और नाटो देश इस कदम से इनकार करते आए हैं. इस फैसले से रूस के साथ-साथ यूरोपीय देशों के प्लेन भी यूक्रेन के आसपास उड़ान नहीं भर पाएंगे. जेलेंस्की ने आगे कहा कि पश्चिमी देश अगर यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित नहीं करते हैं तो उन्हें यूक्रेन को फाइटर प्लेन देने चाहिए.

Advertisement
Advertisement