scorecardresearch
 

तुर्की के स्कूल में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत और 20 घायल, दो दिन में दूसरी घटना

तुर्की में दो दिन में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आई हैं. दूसरी घटना एक स्कूल की है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं. पहले मामले में हमलावर ने 16 लोगों को घायल करने के बाद खुद को गोली मार ली, जबकि दूसरे मामले में हमलावर की तलाश जारी है.

Advertisement
X
तुर्की में दो दिन में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आई हैं. (Photo: AFP)
तुर्की में दो दिन में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आई हैं. (Photo: AFP)

तुर्की के कहरामनमारस प्रांत (Kahramanmaraş Province) में एक सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला आयसर कैलिक सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां एक छात्र ने ही ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे स्कूल कैम्पस में अफरा-तफरी मच गई.

घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. कहरामनमारस के गवर्नर मुकेर्रम उनलुएर ने 4 मौतों की पुष्टि करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से इस घटना में जानें गई हैं.' उन्होंने बताया कि हमलावर छात्र भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. गोलीबारी की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने तेजी से स्कूल परिसर और आसपास के इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया.

यह भी पढ़ें: पहले जॉर्जिया मेलोनी को शादी का ऑफर, अब तुर्की से मांगी दुल्हन... युगांडा के बवाली आर्मी चीफ

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर अपने पिता की बंदूक बैग में लेकर स्कूल पहुंचा था. उसके पिता एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं. मृतकों में एक शिक्षक और तीन छात्र शामिल हैं, हमले के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे मीडिया के साथ शेयर किया जाएगा. हाल के दिनों में तुर्की में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. यह दो दिन में गोलीबारी की दूसरी घटना है.

Advertisement

एक दिन पहले हुई ऐसी ही घटना में सानलिउर्फा प्रांत के एक हाई स्कूल में पूर्व छात्र ने गोलीबारी करके 16 लोगों को घायल कर दिया था. बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली, जिसमें उसकी मौत हो गई. इससे पहले 7 अप्रैल को इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास हुई गोलीबारी में एक हमलावर की मौत हुई थी और 4 अन्य लोग घायल हुए थे. अधिकारियों का कहना है कि सभी घटनाओं की जांच जारी है और हमलों के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement