Storm Corrie: उत्तरी यूरोप में भयंकर तूफान 'स्टॉर्म कोरी' (Storm Corrie) ने अबतक 4 लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. तूफान से कई घर तबाह हो गए. तूफान के बाद आई बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया. साथ ही उत्तरी यूरोप में कई घरों की बिजली गायब है.
गनीमत रही कि तूफान जिस जहाज से टकराया, उस जहाज के चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक चालक दल 18 सदस्य थे.
रॉयल डच लाइफबोट कंपनी के प्रवक्ता एडवर्ड ज़्विटसर ने कहा कि जूलियट डी नामक एक मालवाहक तूफान के कारण एक दूसरी नाव से टकरा गया. इसके चलते नाव पिकोरा स्टार भी क्षतिग्रस्त हो गई. लेकिन मौके पर बचाव दल के पहुंचने के कारण सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. बचाव अभियान में बेल्जियम के एक सहित तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे.
यातायात कई घंटे तक बाधित रहा
बता दें कि उत्तरी यूरोप के नॉर्डिक क्षेत्र में सोमवार को हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. साथ ही इस क्षेत्र के उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर के बंदरगाहों पर बाढ़ ने तबाही मचा दी. वहीं पश्चिमी नीदरलैंड में जोरदार आंधी के साथ कई पेड़ उखड़ गए. इससे यातायात कई घंटे तक बाधित रहा.
पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई
जानकारी के मुताबिक स्टॉर्म कोरी ने रविवार देर रात स्कॉटलैंड (Scotland) में तबाही मचाई. वहीं इंग्लैंड के स्टैफ़र्डशायर (Staffordshire) के 9 साल के बच्चे और स्कॉटिश शहर एबरडीन (Scottish city of Aberdeen) में एक 60 वर्षीय महिला की पेड़ गिरने से मौत हो गई. डेनिश (Danish) में तूफान के कारण एक 78 साल की महिला की मौत हो गई. वहीं जर्मनी (Germany) में बिलबोर्ड की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.