नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आज चुनौतियों को टालने की आदत से मुक्ति पा चुका है. उन्होंने कहा कि भारत आज चुनौतियों को टाल नहीं रहा, उनसे टकरा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में बहुत कुछ हो रहा है, बहुत कुछ बदल रहा है और बहुत कुछ करने के इरादे लेकर हम चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने नए चैलैंज तय करने की, उन्हें पूरा करने की एक जिद ठान रखी है.
तेज विकास का प्रयास कर रहे किसी भी देश में, अपने नागरिकों के लिए वेलफेयर स्कीम्स आवश्यक होती है।
जरूरतमंद नागरिकों के लिए वेलफेयर स्कीम चलाने के साथ-साथ नए भारत के निर्माण के लिए कुछ चीजों को फेयरवेल भी दिया जा रहा है: PM
— PMO India (@PMOIndia) September 22, 2019
पीएम मोदी ने देश में कम लागत वाले डेटा, जीएसटी और 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के बारे में भी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षो में देश की जीडीपी वृद्धि अभूतपूर्व रूप से औसतन 7.5 प्रतिशत रही है. एनआरजी स्टेडियम में 50,000 अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "डेटा नया सोना है, भारत में डेटा की कीमत दुनिया में सबसे कम है. एक जीबी डेटा की कीमत एक डॉलर का चौथाई हिस्सा है."
पीएम ने कहा, "डेटा की कम कीमतें डिजिटल इंडिया की नई पहचान बन गई है और यह देश के गवर्नेंस को रिडिफाइन कर रहा है." नरेंद्र मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के महात्वाकांक्षी लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए कमर कस रखी है, आने वाले दो-तीन दिनों में मेरी ट्रंप से बात होने वाली है, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि उसके अच्छे नतीजे आएंगे."