pm modi in israel PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं. गुरुवार को वह यरुशलम पहुंचे. यहां वह इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ याद वाशेम गए. याद वाशेम वह जगह है जो होलोकॉस्ट की दर्दभरी याद के तौर पर जाना जाता है. इससे पहले बुधवार को तेल अवीव में पीएम मोदी का प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम किया था. पीएम मोदी ने नेतन्याहू को गले लगा लिया और गर्मजोशी से उनका आभार जताया था.
पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया. इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी इससे पहले 2017 में भी इजरायल गए थे. इस तरह उनका इजरायल का यह दूसरा दौरा है. पीएम मोदी के इस दौरे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और इजरायल पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि आतंकवाद का दुनिया में कोई स्थान नहीं है. किसी भी रूप में, किसी भी अभिव्यक्ति में, आतंकवाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता. हम कंधे-से-कंधा मिलाकर आतंकवाद और उनके समर्थकों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. भारत की सोच स्पष्ट है- Humanity must never become a victim of conflict. गाज़ा पीस प्लान से शांति का एक रास्ता बना है. भारत ने इन प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया है. भविष्य में भी हम सभी देशों के साथ संवाद और सहयोग जारी रखेंगे.'
पीएम मोदी ने कहा, 'आज हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पार्टनरशिप स्थापित करने का निर्णय लिया है. इससे एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी. मुझे खुशी है कि इजरायल में UPI के इस्तेमाल के लिए समझौता किया गया है.'
पीएम मोदी ने कहा, 'नौ वर्ष पहले मुझे इजरायल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था. एक बार फिर इजरायल की ऐतिहासिक भूमि पर कदम रखना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है. हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की मजबूत आधारशिला पर स्थापित हैं. हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं. आज हमने अपनी टाइम टेस्टेड साझेदारी को 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.'
नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र भारत-इजरायल साझेदारी का मजबूत आधार रहा है. पिछले साल हुए रक्षा समझौते के बाद अब दोनों देश मिलकर रिसर्च करेंगे, नई तकनीक विकसित करेंगे और हथियारों का संयुक्त उत्पादन भी बढ़ाएंगे.
पीएम मोदी ने यरुशलम में कहा, 'भारत और इजरायल का अब विशेष रणनीतिक रिश्ता है. हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. यह एक ऐतिहासिक निर्णय है.' पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देंगे. हमने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का निर्णय लिया है. इजरायल में यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है.
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने अहम मीटिंग की. इस दौरान भारत-इजरायल के बीच कई समझौते हुए, जिनमें शिक्षा, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे अहम विषय शामिल हैं.
इस दौरे की सबसे खास बात रही कि पीएम मोदी ने इज़राइल की संसद Knesset को संबोधित किया और पीएम नेतन्याहू के साथ एक खास इनोवेशन प्रदर्शनी भी देखी. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी, हेल्थ-टेक, कृषि, पानी और जलवायु से जुड़ी नई तकनीकों को दिखाया गया. पीएम मोदी ने कहा कि इन तकनीकों का इस्तेमाल भारत में बड़े स्तर पर किया जा सकता है.
यह पीएम मोदी की इज़राइल की दूसरी यात्रा है. इससे पहले 2017 में उनकी ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिलाया था. तब से दोनों नेताओं के बीच अच्छा तालमेल बना हुआ है. आज की बैठक में कई अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे रक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ठोस नतीजे देखने को मिलेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज यरुशलम में अहम बैठक करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस बातचीत से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी. खास तौर पर रक्षा, सुरक्षा, एंटी-ड्रोन सिस्टम, नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च और मिलकर प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा.
पीएम मोदी इजरायल के दौरे पर हैं. गुरुवार को इस दौरे के दूसरे दिन उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से खास बातचीत की. इजरायली राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया है. वहीं पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि कृषि-पानी के क्षेत्र में इजरायल को महारत हासिल है और इजरायल ने हमेशा भारत के प्रति मान-सम्मान का भाव रखा है.,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल में 'याद वाशेम' पहुंचे हुए हैं. उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू भी मौजूद थे. पीएम मोदी होलोकास्ट पीड़ितों की निशानियों से रूबरू हुए और उन्हें नमन किया. ये जगह होलोकास्ट की याद दिलाती है. यहां होलोकास्ट के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों की व्यक्तिगत चीजें उनकी याद की तौर पर संग्रहित हैं.