दुनिया ने सोमवार को दो शक्तिशाली देशों के नेताओं को मिलते देखा. इस साल की सबसे बड़ी मुलाकात बताई जा रही डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी की इस मीटिंग पर पूरी दुनिया की नजर थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस के दरवाजे पर नरेंद्र मोदी का इंतजार करते दिखे. दोनों ने मोदी की जमकर मेहमाननवाजी की. लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा.
आखिर क्या हुआ था?
दरअसल, नरेंद्र मोदी जब व्हाइट हाउस पहुंचे तो उनके स्वागत में खड़े थे. जब मोदी की गाड़ी रुकी, तो गार्ड आए और दाईं ओर से मोदी के लिए दरवाजा खोला, फिर सैल्यूट किया. पर एक गार्ड ने गाड़ी के बाईं ओर गया और दरवाजा खोला, जबकि मोदी तो कार में अकेले ही आए थे. अब इस बात पर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि क्या यह गार्ड पीएम मोदी की पत्नी के लिए दरवाजा खोल रहा था.
1 Modi's car arrives
2. Guard salutes
3. Goes to open the door for Mrs Modi
4. NO Mrs Modi 😢😢😢
— Gabbbar (@GabbbarSingh)
Trump laughing as Modi could not come with his wife ..
— Shuvankar Mukherjee (@shuvankr)
Trump : No Wife??
Modi : hahaha
— Karun (@coldcoffee76)
क्या थी कोई प्रोटोकॉल?
हालांकि, यह जरूरी नहीं कि गार्ड ने पीएम मोदी की पत्नी के लिए ही दरवाजा खोला हो. यह अमेरिका की कोई प्रोटोकॉल भी हो सकता है, क्योंकि जब मोदी व्हाइट हाउस से वापस जा रहे थे उस समय भी गार्ड ने गाड़ी के दोनों दरवाजे खोले थे. और सैल्यूट किया था.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली मुलाकात में द्विपक्षीय और वैश्विक हित के तमाम मुद्दों पर बात हुई. साझा वक्तव्य में दोनों नेताओं ने सहयोग को नए मुकाम तक ले जाने और आतंकवाद के खात्मे के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. व्हाइट हाउस में पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका का फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने किया. ट्रंप ने भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के स्वागत को अपनी खुशकिस्मती बताया. इस बैठक में दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच आतंकवाद समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.