scorecardresearch
 

यूक्रेन में मलेशिया के यात्री विमान पर मिसाइल हमला, 298 की मौत, सकते में दुनिया

मलेशिया का एक विमान गुरुवार को यूक्रेन में रूस की सीमा के पास क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि विमान को मिसाइल से हमला करके गिराया गया है. फ्लाइट संख्या एमएच 17 में 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे.

Advertisement
X

फ्लाइट संख्या एमएच-370 की गुत्थी अभी सुलझनी बाकी है कि एक और मलेशियाई विमान हादसे का शिकार हो गया है. यूक्रेन में रूस की सीमा के पास यात्री विमान एमएच-17 को अज्ञात ताकतों ने मिसाइल से हमला करके गिरा दिया. बताया जा रहा है कि विमान में सवार सभी 298 लोगों की मौत हो गई है.

इस अप्रत्याशित 'हमले' से मलेशिया, रूस और यूक्रेन समेत कई देश सकते में आ गए हैं.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है.

 

एम्सटर्डम से कुआलालांपुर जा रही फ्लाइट एमएच-17 में 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के हवाले से विमान के क्रैश होने की खबर दी है.

बताया जा रहा है कि विमान 33 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उस पर 'बक' लॉन्चर से हमला किया गया. हालांकि मलेशियाई एयलाइंस ने अभी तक सिर्फ विमान से संपर्क न हो पाने की बात कही है.

 

by .

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें यूक्रेन-रूस सीमा के पास धुआं उठता दिखाई दे रहा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि उसके संवाददाता मौके पर पहुंच गए हैं और उन्हें वहां धुआं और जमीन पर पड़ी लाशें दिखाई दे रही हैं.

Advertisement

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि उनकी सेनाओं की ओर से किसी भी विमान पर फायरिंग नहीं की गई. पहली नजर में इसे आतंकी हमला ही माना जा रहा है. इलाके में हाल के दिनों में यूक्रेन की सेना और रूस-समर्थक अलगाववादी विद्रोहियों के बीच झड़पें हुई हैं.

 

मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक ने ट्विटर पर लिखा है कि विमान क्रैश होने की खबर से वह हैरान हैं और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घटना के ठीक बाद का बताया जा रहा है यह वीडियो

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement