
Iran attacks near US Embassy in Dubai. US-Israel Iran War LIVE News & Latest Updates:अमेरिका-इजरायल के द्वारा ईरान पर संयुक्त अटैक के बाद से पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की चपेट में है. दोनों ओर से भीषण बमबारी हो रही है. इसी क्रम में मंगलवार को अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरान के परमाणु ठिकानों और राष्ट्रपति कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण जगहों पर भीषण बमबारी की. इस हमले के जवाब में ईरान ने सऊदी अरब, दुबई और कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन्स की बौछार की. इस युद्ध में अब तक 742 ईरानी नागरिकों और 6 अमेरिकी सैनिकों के मारे जा चुके हैं.
वहीं, ईरान पर अमेरिकी और इजरायल के हमले पर रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दी है. जबकि रूस से पहले यूरोप के तीन बड़े देशों- ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने संयुक्त बयान जारी कर इस युद्ध में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का साथ देने की बात कही थी. उधर चीन ने भी बयान जारी कर ऐलान कर दिया है कि वो ईरान के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है.

इसका सीधा-सा मतलब ये है कि अब इस युद्ध में ईरान के खिलाफ 15 देश एकजुट हो गए हैं और अब इस युद्ध को रोकना नामुमकिन होता जा रहा है. दूसरी तरफ खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने भी अपने तेवर से बता दिया है कि वो रुकने वाला नहीं है.
ईरान-इजरायल संघर्ष से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए LIVE ब्लॉग के साथ बने रहें...
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा, 'हमें भविष्य के लिए आशा है. हमारा मानना है कि ईरान के लोग बेहतर भविष्य और एक नए नेतृत्व के हकदार हैं. ईरान एक खूबसूरत और मजबूत देश है, लेकिन 47 साल पहले सत्ता में आए शासन ने इसे आतंकवाद का अड्डा बना दिया... मुझे लगता है कि अब भी हमें आगे बढ़ना होगा. हमने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं और अमेरिका के साथ मिलकर इस अभियान में हिस्सा लिया है. इसके लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व और पहल के लिए उनके आभारी हैं... लाखों ईरानी लोग वफादार हैं और बदलाव देखना चाहते हैं.'
Middle East Crisis: दुबई के अधिकारियों ने बताया कि शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास ड्रोन हमला हुआ, जिससे इलाके में आग लग गई.
दुबई के मीडिया कार्यालय ने पुष्टि की है कि अधिकारियों ने अमेरिकी राजनयिक मिशन के पास ड्रोन हमले के कारण लगी सीमित आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है. हादस हमले में किसी के भी घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि ईरान के पास रॉकेट लॉन्चर्स खत्म होने की कगार पर हैं और जिस जगह से वे रॉकेट दाग रहे हैं, वो जगह नष्ट हो चुकी है. एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया कि अमेरिका ने केवल इसलिए कार्रवाई की क्योंकि इजराइल पहले हमला करने की तैयारी कर रहा था. उन्होंने कहा कि अगर हम यह नहीं करते, तो वे पहले हमला करने वाले थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...
Middle East War: इजराइली सेना का कहना है कि उसने ईरान में एक परिसर पर हमला किया है, जहां ईरानी शासन परमाणु हथियार बनाने के लिए 'आवश्यक क्षमताएं' विकसित कर रहा था.
West Asia crisis: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच भीषण संघर्ष जारी है. इजरायली सुरक्षाबलों ने मंगलवार को बताया कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कुद्स फोर्स का कमांडर दाऊद अलीजादेह मारा गया है.