भूटान के पीएम लोतेय शेरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भारत को अच्छा दोस्त बताया है. भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ऐसा शख्स बताया जो अपने देश को आगे ले जाने का अच्छा इरादा रखते हैं. भूटानी पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जाने वाले कठोर फैसले लेने में भी नहीं हिचकते हैं.
Your Excellency,
It is an honour for Bhutan to have a friend like India who has been by our side for centuries.
We anticipate your visit to this Himalayan nation.
Dr. Lotay
— PM Bhutan (@PMBhutan)
पीएम एल. शेरिंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी की किताब 'एग्जाम वारियर्स' की तारीफ करते हुए नरेंद्र मोदी को सहज और सरल व्यक्ति बताया. डॉ. शेरिंग ने लिखा कि मैंने किताब पढ़ी है. यह किताब युवाओं को ध्यान में रखकर लिखी गई है. इस किताब के जरिए एग्जाम के डर को कम किया गया है. भूटान के पीएम की फेसबुक पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूटान के पीएम ने फेसबुक पोस्ट साझा की है, जिसे मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं.
Along with his Independence Day greetings, shared a lovely Facebook post, which I thought I would share with you all.
Glad to see him go through Exam Warriors and highlight aspects relating to it.
— Narendra Modi (@narendramodi)
बता दें भूटानी पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसे वक्त में तारीफ की है, जब पीएम मोदी 17 अगस्त से भारत के विश्वसनीय मित्र और पड़ोसी देश भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत बनाने की बात को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी. प्रधानमंत्री का यह भूटान दौरा प्रधानमंत्री शेरिंग के आमंत्रण पर हो रहा है.
भूटानी पीएम ने 15 अगस्त के मौके पर भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम एक शांतिपूर्ण और समृद्ध भारत के लिए प्रार्थना करते हैं.
I see new chapters of friendship unfold for the two countries. But for today, I wish the people of India a happy Independence day. We pray for a peaceful and prosperous India.
— PM Bhutan (@PMBhutan)
गौरतलब है कि अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी बहुत जल्दी भूटान के दौरे पर जा रहे हैं. मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान विदेशी यात्राओं की शुरुआत भूटान से ही की थी.