scorecardresearch
 
Advertisement

अभिषेक बनर्जी पर हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी ने बताया आक्रोश का नतीजा

अभिषेक बनर्जी पर हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी ने बताया आक्रोश का नतीजा

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित दुर्व्यवहार और विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं, जिन्होंने सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान उनका विरोध किया. घटना के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर सोनारपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है, जबकि भाजपा नेताओं ने चुनावी नतीजों के बाद जनता की नाराजगी को इसकी वजह बताया है.

Advertisement
Advertisement