पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पुलिस की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. यह नोटिस अभिषेक बनर्जी के घर के कई हिस्सों में अवैध निर्माण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. दरअसल अभिषेक को इस मामले में सात दिनों का नोटिस दिया गया था. सूत्रों के अनुसार, सात दिनों की समयसीमा की यह अवधि आज समाप्त हो गई है. अभिषेक नोटिस का समय पर जवाब नहीं दे पाए थे, जिस वजह से पुलिस उनके आवास पर पहुंची.