scorecardresearch
 

हापुड़: कोचिंग से लौट रही छात्रा को गली में खींचने लगा मनचला, CCTV में कैद हुई घटना

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही तीन छात्राओं में से एक के साथ सुनसान गली में युवक ने छेड़छाड़ की और उसे जबरन खींचने की कोशिश की. छात्रा ने साहस दिखाते हुए हाथ छुड़ाकर भागकर खुद को बचाया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी अल्लाहरखा उर्फ उमर की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र की एक सुनसान गली में उस शाम खामोशी थी, लेकिन कुछ ही पलों में वह खामोशी दहशत में बदल गई. मोहल्ला जामा मस्जिद की तीन नाबालिग छात्राएं रोज की तरह कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थीं. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कोई उनकी राह देख रहा है.

गली के मोड़ पर एक युवक पहले से खड़ा था. जैसे ही तीनों छात्राएं वहां पहुंचीं, उसने अचानक आगे बढ़कर उनमें से एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया. वह उसे जबरन खींचकर सुनसान हिस्से की ओर ले जाने की कोशिश करने लगा. सहमी हुई छात्रा जोर-जोर से चीखने लगी. उसकी सहेलियां भी घबरा गईं.

हाथ छुड़ाकर भागी छात्रा
छात्रा ने हिम्मत जुटाई, पूरी ताकत से अपना हाथ छुड़ाया और चीखती-चिल्लाती हुई वहां से भाग निकली. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए. युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी करतूत गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी.

छात्रा ने पूरी घटना बताई
घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. परिवार ने तुरंत पुलिस से शिकायत की. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान अल्लाहरखा उर्फ उमर, निवासी गढ़ गेट, के रूप में हुई. मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के चाचा वसीम अकरम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Advertisement

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. एक सुनसान गली में हुई इस वारदात ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बेटियां कब तक असुरक्षित महसूस करती रहेंगी. हालांकि, छात्रा की हिम्मत और सतर्कता ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement