यूपी के झांसी में दलित युवक की पिटाई की घटना सामने आई है. कार सवार दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ये घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मुरारी नगर की है.
यहां रहने वाले भव्य चिनौरियां पुत्र जय कुमार ने सीपरी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वो अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी एक कार वहां से निकली, जिसने उसे टक्कर मार दी. जब उसने कार सवार से विरोध किया तो वो वहां से चला गया.
यह भी पढ़ें: मांगा पानी तो पिलाया पेशाब! चोरी के शक में दलित युवक की पिटाई
मगर, कुछ देर बाद आधा दर्जन युवकों के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व बेल्ट से मारपीट की. शोर शराबा करने पर आसपास के लोग उसे बचाने आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडाः बिरयानी बेचने पर दलित युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज
उसने बताया कि ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. इसके फुटेज पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में एसपी सिटी-3 ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी. आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है.