scorecardresearch
 

हमीरपुर: चचेरी बहन की शादी के लिए लेने जा रहे थे लहंगा, रास्ते में 100 KM की रफ्तार से आई कार ने मार दी टक्कर, 3 की मौत

यूपी के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. चचेरी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक करने जा रहे बाइक सवार तीन भाई-बहनों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इस भीषण टक्कर में ब्लॉक सचिव की बेटी सहित तीनों की जान चली गई.

Advertisement
X
हमीरपुर सड़क हादसे में दो बहनों और एक भाई की मौत (Photo- ITG)
हमीरपुर सड़क हादसे में दो बहनों और एक भाई की मौत (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: हमीरपुर जिले के कुर्रा गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक पर सवार रागिनी, नीलम और तेजप्रताप अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए राठ कस्बा में लहंगा बुक करने जा रहे थे. तभी मेहेर बाबा महाविद्यालय के पास सामने से आ रही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम ने उरई मेडिकल कॉलेज और तेजप्रताप ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया. बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया. बाद में कार सवार एक बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस तरह मृतकों की संख्या चार पहुंच गई है. 

शहनाइयों वाले घर में पसरा सन्नाटा

मृतक रागिनी के पिता देवीदीन कुशवाहा गोहांड ब्लॉक में सचिव हैं. उन्होंने बताया कि उनके भाई रामकिशन की बेटी अनीता की 25 अप्रैल को शादी होनी है और गुरुवार को मंडप का कार्यक्रम तय था. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और इसी सिलसिले में रागिनी दुल्हन का लहंगा बुक करने के लिए राठ जा रही थी. इस हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं. जिस घर में बारात का स्वागत होना था, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

रोते-बिलखते परिजन

तेज रफ्तार बनी काल, आरोपी फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसने सामने से बाइक सवारों को उड़ा दिया. टक्कर मारने के बाद चालक कार को करीब तीन किलोमीटर दूर चिरवा गांव के पास छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने लावारिस हालत में कार को बरामद कर लिया है. रागिनी (26), नीलम (19) और तेजप्रताप (23) की मौत से कुर्रा और धगवां गांव में शोक की लहर है. पुलिस ने रागिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान सभी की मृत्यु हो गई. पुलिस ने दुर्घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल परिजनों की ओर से लिखित तहरीर का इंतजार है, जिसके मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. कार सवार एक बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement