scorecardresearch
 

हैवान बना नाबालिग बेटा, लाठी से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्‍या, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

लखनऊ के मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव में जमीन बेचने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता रामकरण की लाठी से पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
X
बेटे ने की पिता की हत्या (Photo: Representational)
बेटे ने की पिता की हत्या (Photo: Representational)

लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. जमीन बेचने को लेकर हुए झगड़े में 17 साल के नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 45 वर्षीय किसान रामकरण के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. आरोपी बेटा वारदात के बाद मौके से फरार हो गया.

एडीसीपी साउथ जोन रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली. सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है.कि पिता और बेटे के बीच कई दिनों से जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और सोमवार को हिंसक रूप ले लिया.

बताया जा रहा है कि घटना के समय रामकरण कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे थे. उसी दौरान उनके बड़े बेटे ने फिर से जमीन बेचने की बात छेड़ दी. इस बात पर रामकरण ने बेटे को डांट दिया। डांट से नाराज बेटा गुस्से में बेकाबू हो गया.

Advertisement

गुस्से में बेटे ने घर के अंदर से लाठी उठाई और रामकरण के सिर पर जोरदार वार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से रामकरण खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े. कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामकरण की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने फरार नाबालिग की तलाश के लिए कई टीमें लगा दी हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement