scorecardresearch
 

UP: इस्लाम निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता... पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नमाजियों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में वाराणसी के नमाजियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की. लंगड़ा हाफिज मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद निकले मुस्लिम युवाओं ने हमले की निंदा करते हुए मोदी सरकार से 2019 जैसी सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा इस्लाम निर्दोषों की हत्या की इजाजत नहीं देता.

Advertisement
X
वाराणसी में आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी.
वाराणसी में आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी.

पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में आक्रोश है. हर धर्म और जाति के लोग इस बर्बर हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसका तीखा विरोध देखने को मिला. नई सड़क क्षेत्र स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद से जुमे की नमाज अदा कर बाहर निकले नमाजियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से सख्त जवाबी कार्रवाई की मांग की.

नमाज के बाद दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए और पीएम मोदी से वर्ष 2019 जैसे कड़े कदम उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस्लाम में निर्दोषों की हत्या की कोई जगह नहीं है और जिस तरह से आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, वह पूरी मानवता पर हमला है.  इन्हें सबक सिखाने की जरूरत है.

Varanasi​

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले से दुखी होकर शाहबुद्दीन बन गए श्यामलाल, दरगाह पर कव्वाली की जगह करवाया सुंदरकांड पाठ

प्रदर्शन कर रहे नमाजियों का कहना है कि इस कायराना हमले की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. पाकिस्तान लगातार आतंक को बढ़ावा दे रहा है और अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार उसे फिर से करारा जवाब दे. उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी के मुसलमान पूरी तरह से देश और सरकार के साथ हैं और आतंकवाद के खिलाफ किसी भी सख्त कदम का समर्थन करते हैं.

Advertisement

Varanasi​

यह भी पढ़ें: 'समाज को बांटना चाहते हैं आतंकी', श्रीनगर में बोले राहुल गांधी, पहलगाम अटैक के पीड़ित से भी मिले

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement