scorecardresearch
 

लखनऊ: गर्दन पकड़ हवा में उठाया और बच्चे को जमीन पर दे मारा, रूह कंपा देगा 10 साल के रोजेदार पर हमले का वीडियो

लखनऊ के वजीरगंज में 22 साल के युवक ने अपनी ताकत का ऐसा बर्बर प्रदर्शन किया कि एक मासूम बच्चा मौत के मुंह से बाल-बाल बचा. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है.

Advertisement
X
नमाज पढ़कर निकले बच्चे पर फहद उर्फ प्रिंस का हमला.(Photo:Screengrab)
नमाज पढ़कर निकले बच्चे पर फहद उर्फ प्रिंस का हमला.(Photo:Screengrab)

राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां एक 10 वर्षीय रोजेदार बच्चे को एक युवक ने बेरहमी से उठाकर पक्की नाली में पटक दिया, जिससे बच्चा बेहोश हो गया.पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

वजीरगंज निवासी 10 वर्षीय अब्दुल नासिर पुत्र हयात हुसैन 20 फरवरी को रोजा खोलने के बाद मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था. नमाज के बाद वह मस्जिद के बाहर अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था.

इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला 22 वर्षीय युवक फहद उर्फ प्रिंस वहां पहुंचा. उसने नासिर को गर्दन और दोनों पैरों के बीच से पकड़कर सिर के ऊपर उठा लिया और पूरी ताकत से पक्की गली में पटक दिया. हमले के बाद बच्चा मौके पर ही बेहोश हो गया.

घटना के तुरंत बाद आरोपी के चाचा राशिद और घर की महिलाएं बच्चे को उसके घर ले गईं. परिजनों को बताया गया कि खेलते समय गिरने से बच्चा बेहोश हुआ है.

इसके बाद उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने न्यूरो सर्जन को दिखाने की सलाह दी. बाद में इंदिरानगर के एक निजी अस्पताल में भी जांच कराई गई थी.

Advertisement

इसी दौरान साथ खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया कि नासिर को जानबूझकर उठाकर जमीन पर पटका गया था. पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रही है, जिसमें युवक बच्चे को एक हाथ से गर्दन और दूसरे हाथ से पैरों के बीच पकड़कर सिर के ऊपर उठाता है और पूरी ताकत से जमीन पर पटक देता है.  देखें VIDEO:- 

मामले में परिजनों ने थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी जिसके बाद वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement