scorecardresearch
 

लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर... सिविल कोर्ट के बाहर विरोध में उतरे अधिवक्ता

लखनऊ के पुराने हाई कोर्ट परिसर के पास सड़क किनारे बने वकीलों के अवैध चैंबरों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया. वकीलों का आरोप है कि हाई कोर्ट ने 72 चैंबर हटाने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासन ने करीब 240 चैंबर तोड़ दिए. कार्रवाई के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है.

Advertisement
X
बड़ी संख्या में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन. (Photo: Screengrab)
बड़ी संख्या में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन. (Photo: Screengrab)

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां सिविल कोर्ट के बाहर वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया गया. दूसरी तरफ इस दौरान वकील विरोध में खड़े थे. वकीलों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. यहां नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी और कई चैंबरों को हटाना शुरू कर दिया.

मामला पुराने हाई कोर्ट और स्वास्थ्य भवन चौराहे के बाहर बने वकीलों के चैंबरों का है. सुबह नगर निगम और पुलिस की टीम अचानक मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में बुलडोजर ने सड़क किनारे बने चैंबरों को तोड़ना शुरू कर दिया. प्रशासन का कहना था कि ये निर्माण अवैध थे और अतिक्रमण हटाने के तहत कार्रवाई की जा रही है.

यहां देखें Video

लेकिन जैसे-जैसे बुलडोजर आगे बढ़ा, विरोध भी तेज हो गया. मौके पर पहुंचे वकीलों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हाई कोर्ट के आदेश का गलत इस्तेमाल किया. अधिवक्ताओं का कहना है कि अदालत ने केवल 72 चैंबर हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन नगर निगम और पुलिस ने उसी आदेश की आड़ में करीब 240 चैंबर गिरा दिए.

यह भी पढ़ें: बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी, हावड़ा स्टेशन के बाहर JCB चलाकर आधी रात में हटाया गया अतिक्रमण

Advertisement

पुराने हाई कोर्ट परिसर के बाहर वर्षों से वकीलों के छोटे-छोटे चेंबर बने हुए थे. इन्हीं में बैठकर अधिवक्ता अपने मुवक्किलों से मिलते और केस से जुड़ा कामकाज करते थे. वकीलों का कहना है कि अचानक कार्रवाई से उनके काम पर असर पड़ा है.

lucknow civil court lawyers chambers demolished municipal corporation action

बुलडोजर चलने के दौरान कई वकील विरोध जताने लगे, नारेबाजी हुई, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन हुआ और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया. हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और अवैध कब्जा हटाना जरूरी था. लेकिन अधिवक्ताओं का सवाल है कि अगर कोर्ट ने 72 चैंबर हटाने को कहा था, तो उससे तीन गुना ज्यादा ढांचे क्यों गिराए गए? लखनऊ में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर कई जगह बुलडोजर अभियान चल रहा है.

फिलहाल कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. अधिवक्ताओं ने कहा है कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ आगे भी आवाज उठाएंगे. दूसरी तरफ प्रशासन अपनी कार्रवाई को सही बता रहा है. इस कार्रवाई के बाद कोर्ट परिसर के आसपास माहौल तनावपूर्ण बना रहा. वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात रखा.

Advertisement

कार्रवाई को लेकर वकीलों ने क्या कहा?

बुलडोजर एक्शन के विरोध में कुछ वकीलों ने खुद को अपने चेंबर में बंद कर लिया तो कुछ वकीलों की हालत बिगड़ गई. वकीलों का कहना है कि हम 30 साल से इसी जगह पर हैं. हाई कोर्ट ने जिन चैंबरों को गिराने के आदेश दिए, चिह्नित किया, उसमें हमारा चैंबर नहीं है. लेकिन फिर भी हमारे चैंबर गिराए जा रहे हैं. प्रशासन अगर हमको हटा रहा है तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए, जो वह नहीं कर रहा.

इस मामले को लेकर DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित का कहना है कि सभी को नोटिस दिया जा चुका है. कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है. विरोध ऐसे कामों में होता है. ऐसी कार्रवाई के लिए हम तैयार हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement