scorecardresearch
 

गोरखपुर: नदी में नहाने गए तीन 3 दोस्त, देखते ही देखते पानी में समाए, सर्च ऑपरेशन जारी

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक अचानक गहरे पानी में डूब गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. तीनों युवक गर्मी से राहत पाने नदी में उतरे थे. तेज धारा और अधिक गहराई के कारण बचाव कार्य में लगातार दिक्कत आ रही है.

Advertisement
X
गांव में हड़कंप.(Photo: Gajendra Tripathi/ITG)
गांव में हड़कंप.(Photo: Gajendra Tripathi/ITG)

गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों के डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव की है, जहां शुक्रवार 17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि तीनों युवक गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने पहुंचे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान तीनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में समा गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की.

यह भी पढ़ें: 'दम है तो गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं', स्मृति ईरानी का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोलीं- 'सास-बहू सीरियल छोड़ संसद में ध्यान दें'

डूबने वाले युवकों की पहचान काजीपुर निवासी शिव साहनी (20), बरियारपुर निवासी अभय यादव उर्फ बंटी (20) और शुभम यादव (19) के रूप में हुई है. तीनों आपस में दोस्त थे और साथ में नदी में नहाने गए थे.

राप्ती नदी में अचानक बढ़ती गहराई बनी हादसे की वजह

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राप्ती नदी के इस हिस्से में अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों युवक कुछ ही पलों में नदी की गहराई में गायब हो गए.

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. हालांकि नदी की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं.

मौके पर पहुंचे एसपी, तेज करने के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की. उन्होंने अधिकारियों को सर्च ऑपरेशन तेज करने और हर संभव संसाधन लगाने के निर्देश दिए हैं.

यह हादसा एक बार फिर नदी में नहाने के दौरान लापरवाही और सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करता है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि गहरे और अनजान स्थानों पर नहाने से बचें. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और पूरे इलाके की नजरें तीनों युवकों की तलाश पर टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement