scorecardresearch
 

भैंस को इंसाफ दिलाने उसे साथ लेकर थाने पहुंचा किसान परिवार, पुलिस से लगाई ये गुहार

यूपी के कन्नौज में एक भैंस को इंसाफ दिलाने के लिए किसान परिवार उसे लेकर थाने पहुंच गया. थाने में भैंस को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए. किसान परिवार का आरोप है कि दूसरे के खेत में चले जाने के बाद उस खेत के मालिक ने उसके भैंस को बेरहमी से पीट दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई है.

Advertisement
X
भैंस को लेकर थाने पहुंचा किसान
भैंस को लेकर थाने पहुंचा किसान

यूपी के कन्नौज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक किसान परिवार अपनी भैंस की पिटाई के मामले में न्याय मांगने के लिए उसे लेकर कोतवाली पहुंच गया. इतना ही नहीं पुलिस द्वारा मामले को अनसुना किए जाने पर पीड़ित किसान परिवार कोतवाली परिसर में भैंस को बांधकर धरने पर बैठ गया. 

किसान ने भैंस के गुनहगार को सजा दिलाए जाने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव की निवासी मीरा अपनी भैंस को लेकर परिवार संग तिर्वा कोतवाली पहुंच गई. 

कोतवाली में भैंस के साथ किसान परिवार को देखकर पुलिस अचंभे में पड़ गई कि आखिर माजरा क्या है. हालांकि जैसे ही पुलिस वालों ने मीरा से बात की तो पूरा माजरा उनके समझ में आ गया. इसके बाद उन्होंने भैंस को कोतवाली लाने पर एतराज जताया.

इस पर किसान परिवार कोतवाली में ही भैंस को बांधकर धरने पर बैठ गया और न्याय की गुहार लगाने लगा. मीरा ने भैंस के गुनाहगारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया. 

मीरा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार को करीब 3:30 बजे उसकी भैंस गांव के ही रहने वाले विनय के मक्के के खेत में चली गई और उसने थोड़ी मक्का खा ली. इस पर  विनय ने भैंस को बेरहमी के साथ पीटा जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है. मीरा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement