scorecardresearch
 

'हमें सिर्फ कैश चाहिए, टीवी, फ्रिज, कूलर रखो...',नहीं माने लड़की वाले तो नहीं आई बारात

बांदा में एक शादी दहेज विवाद की वजह से ऐन वक्त पर टूट गई. दूल्हे पक्ष ने सामान की जगह नकद रुपये की मांग रख दी, जिसे दुल्हन पक्ष ने मानने से इनकार कर दिया. बारात नहीं पहुंची और दुल्हन सजी-धजी इंतजार करती रह गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
X
'हमें सिर्फ कैश चाहिए, टीवी, फ्रिज रखो...',नहीं माने लड़की वाले तो नहीं आई बारात (Photo: itg)
'हमें सिर्फ कैश चाहिए, टीवी, फ्रिज रखो...',नहीं माने लड़की वाले तो नहीं आई बारात (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के बांदा में होने जा रही एक शादी से पहले कुछ ऐसा हुआ कि बारात ही नहीं आई. दरअसल, विवाह से ठीक पहले दूल्हे और उसके परिजनों की डिमांड ने सभी को चौका दिया. दूल्हे के परिजनों ने कहा कि हमे दहेज में टीवी कूलर फ्रिज वाशिंग मशीन आदि नहीं चाहिए, हमें इसके बदले रुपये चाहिए. दुल्हन के परिजनों ने कैश देने से मना किया तो हंगामा शुरू हुआ और निष्कर्ष ये निकला ये बारात नहीं पहुचीं और शादी टूट गयी. 

लड़की मेहंदी लगाकर करती रही इंतजार

अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया, दुल्हन के परिजनों ने एसपी से मामले की शिकायत कर आरोपी दूल्हे पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि लड़की मेहंदी लगाकर इंतजार कर रही थी, लेकिन बारात नहीं आई,  समाज मे उसकी प्रतिष्ठा खराब हो गयी. एसपी पलाश बंसल ने पीड़ित के सामने ही थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.

कैश चाहिए सिर्फ कैश

मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने बेटी की शादी कस्बे में ही तय की थी, 11 मार्च 2026 को बारात थी, इसके पहले तिलक बरीक्षा आदि के कार्यक्रम में लाखों रुपये खर्च करके बाइक, सोने के गहने दिए थे. आगे बताया कि बारात के दिन वह सभी तैयारियां कर चुके थे कि अचानक से दूल्हे पक्ष के कुछ लोग आए और कथित तौर पर दहेज में दिए जाने वाले कूलर फ्रिज टीवी वाशिंग मशीन आदि की जगह नगद कैश की मांग करने लगे. ऐसा न करने पर बारात न लाने की धमकी देने लगे.

Advertisement

बारात की जगह घर आकर किया गाली गलौच  

पीड़ित ने मान मनौव्वल किया लेकिन वे नहीं मानें. दुल्हन के पिता का कहना है कि उन्होंने सामान खरीद कर रख लिया था और उनके पास 3 लाख रुपये कैश नहीं था. नतीजा ये हुआ कि लड़की वाले इंतजार करते रहे, दुल्हन भी सजी धजी हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे के इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आई. बाद में कई लोग आए और उन्होंने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित पिता का कहना है कि हमारा साढ़े दस लाख रुपये खर्च हुआ है. उन्होंने एसपी को बताया कि समाज में उनकी प्रतिष्ठा खराब हो गयी, अब आगे लड़की की शादी कैसे होगी? ऐसी घटना से बेटी और उसके परिवार को मानसिक तौर पर आघात पहुंचा है. उन्होंने कार्रवाई की मांग की है.

SP पलाश बंसल ने पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल थाना प्रभारी को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षो को बुलाया गया है, जांच की जा रही है, जांच के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement