scorecardresearch
 

'ऑपरेशन सिंदूर में 11 विमान गिरे थे' ट्रम्प का नाम लेकर अखिलेश का BJP पर हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अमेरिका से डील को लेकर बड़ा बयान देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्रंम्प का हवाला देते हुए दावा किया कि 11 हवाई जहाज गिरे थे और डील के बाद इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली गई. साथ ही पीडीए गठबंधन और बसपा प्रमुख मायावती के रुख पर भी टिप्पणी की है.

Advertisement
X
ऑपरेशन सिंदूर पर अखिलेश ने दिया विवादित बयान (File Photo: ITG)
ऑपरेशन सिंदूर पर अखिलेश ने दिया विवादित बयान (File Photo: ITG)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन के दौरान 11 हवाई जहाज गिरे थे.

ऑपरेशन सिंदूर पर अखिलेश का बड़ा आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 11 क्राफ्ट गिरने की बात कही थी और टैरिफ डील के बाद इस मुद्दे पर सवाल नहीं उठाए जा सकते क्योंकि उस पर “सील” लग गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले पर पारदर्शिता नहीं बरत रही है.

सपा प्रमुख ने एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए कहा कि कई सच्चाइयां सामने आ रही हैं और इससे कुछ बड़े नेता भयभीत हैं. उन्होंने कहा कि जब 11 हवाई जहाज गिरे तो डील के बाद संबंधित लोगों के मुंह पर 'सील' लग गई.

मायावती से गठबंधन पर भी दिया बयान

वहीं यूपी के आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों और अन्य पीड़ित वर्गों के साथ गठबंधन किया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पीडीए के आधार पर ही ऐतिहासिक जीत हासिल की गई है और भविष्य की राजनीति भी इसी सामाजिक समीकरण पर आगे बढ़ेगी. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाज के वंचित और अपमानित वर्गों को साथ लेकर चलना ही उनकी पार्टी की प्राथमिकता है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement