scorecardresearch
 

महिला ने दांतों से काट लिया युवक का कान और निगल गई... यूपी के आगरा में हैरान करने वाला मामला

यूपी के आगरा से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने मामूली विवाद में अपने पड़ोसी का कान काट लिया और उससे जब कटे हुए कान का हिस्सा मांगा गया तो वो उसे भी निगल गई. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
X
आगरा में महिला ने युवक का कान काट लिया और निगल गई. (सांकेतिक फोटो)
आगरा में महिला ने युवक का कान काट लिया और निगल गई. (सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया. कान काटने के बाद महिला कटे हुए हिस्से को निगल गई. यह घटना न्यू आगरा क्षेत्र इलाके की है. यहां दो किराएदारों के बीच झगड़ा हो गया था. 

न्यू आगरा इलाके के देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल ई-रिक्शा चलाते हैं. रामवीर ने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है. मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते हैं. उनमें एक किराएदार राखी अपने आप को मकान का मालिक समझती है.  

बीते चार मार्च की घटना

शिकायत के मुताबिक, राखी के पति का नाम संजीव है. वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है. 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था. इसी वजह से रामवीर सुबह घर से 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था. दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था. इसी बात पर राखी गाली गलौज करने लगी. रामवीर ने राखी को समझाने का प्रयास किया. 

Advertisement

पति ने पकड़ा और महिला ने काट लिया कान

जब उसने राखी से गाली गलौज करने से रोका तो वह भड़क गई. इस बीच राखी का पति संजीव आया और उसने रामवीर को पकड़ लिया. इतने में पहले से भड़की राखी ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया. जब राखी से कटे हुए कान के हिस्से को मांगा गया तो वह उसे निगल गई. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में न्यू आगरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 506 में एफआईआर दर्ज की है. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद ने बताया कि रामवीर बघेल ने आरोप लगाया है कि उन्हीं के बगल में किराए पर रहने वाली महिला ने हमला किया और मारपीट करते हुए कान काट लिया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement