scorecardresearch
 

VIDEO: 'भोलेनाथ का बाप हूं' कहकर सांप को गले में लटकाकर खेलने लगा युवक, डंसने से हुई मौत

यूपी के देवरिया में शराब के नशे में एक युवक को सांप से खेलना भारी पड़ गया. खुद को भोलेनाथ का बाप बताकर सांप से खेल रहे शख्स को उसने डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था और घर में भाभी के साथ रहता था. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
सांप ने युवक को डंसा
सांप ने युवक को डंसा

यूपी के देवरिया में शराब के नशे में सांप को गले में लेपटकर खेलना एक शख्स को भारी पड़ गया और उसकी मौत हो गई. वो व्यक्ति गले में सांप लपेट कर खुद को भोलेनाथ का बाप बता रहा था और सांप को बार-बार काटने की चुनौती दे रहा था. इसके बाद सांप ने उसे डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शराब के नशे में शख्स कह रहा है, 'भोलेनाथ का बाप हूं', इसके बाद वो सांप से खेलता रहा. कभी सांप को गले में लपेटता था तो कभी हाथ और जीभ पर उससे कटवाने की कोशिश करता था. बाद में सांप के डंसने पर युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम रोहित जायसवाल है.

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. युवक नशे की हालत में सांप को हाथ में पकड़कर उससे खेल रहा था और खुद को भोलेनाथ को बाप बताकर सांप को गाली दे रहा था. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वो सांप पर अपने हाथ से प्रहार भी कर रहा है और इस दौरान वह सिगरेट भी पी रहा है. अंतिम में इस खेल के दौरान ही उसे सांप ने युवक को डंस लिया जिससे उसकी मौत हो गयी है. 

Advertisement

खुखुंदू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि सांप काटने से युवक की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपको बता दें कि मौत से पहले तक युवक खुद ही इसका वीडियो भी बनवाता रहा.  4 मिनट 38 सेकंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिस सांप के डंसने से युवक की मौत हुई है वो करैत प्रजाति का था. 

बता दें कि 22 साल का मृतक रोहित जयसवाल खुखुंदू थाना क्षेत्र केअहिरौली गांव में अपनी भाभी के साथ रहता था. वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था. इसके माता-पिता सिलीगुड़ी में रहते हैं और अन्य भाई-बहन भी बाहर नौकरी करते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement