scorecardresearch
 

शख्स का नीला पड़ गया था शरीर... अस्पताल पहुंचा तो हंसने लगे डॉक्टर! वजह हैरान कर देगी

एक व्यक्ति को सिर से पैर तक नीला पड़ जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर जब उसकी जांच कर रहे थे तो उसके नीला पड़ जाने की ऐसी वजह सामने आई कि अस्पताल में सभी हंसने लगे और शख्स को बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
शख्स का पूरा शरीर हो गया था नीला (Representational Photo - Pexels)
शख्स का पूरा शरीर हो गया था नीला (Representational Photo - Pexels)

इंग्लैंड में एक शख्स जब सोकर उठा तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि, उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया था. वह दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचा. डॉक्टरों भी उसे देखकर चौंक गए. फिर उसका चेकअप शुरू हुआ. इसी बीच कुछ ऐसा सामने आया कि आसपास मौजूद डॉक्टर और नर्स हंसने लगे और शख्स को शर्मिंदगी महसूस हुई. 

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल के टॉमी लिंच नाम का शख्स  जब सोकर उठा तो उसका शरीर सिर से लेकर पैर तक पूरा नीला हो चुका था. तुरंत अस्पताल भागा. टॉमी को सीधे डॉक्टर के पास ले जाया गया और कुछ ही मिनटों में उन्हें बिस्तर मिल गया. 

टॉमी ने कहा कि वे मुझे तुरंत अंदर ले गए, सीधे ऑक्सीजन पर लगा दिया और मुझसे कई सवाल पूछने लगे. एक समय में मेरे चारों ओर लगभग 10 डॉक्टर मौजूद थे.डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी को इस तरह रंग बदलते और इसके बाद भी जीवित रहते नहीं देखा था. टॉमी ने बताया कि मैं किसी अवतार जैसा दिख रहा था. 

खून लेने के लिए बांह पोछने पर वजह आई सामने
टॉमी ने बताया कि फिर वो मेरा खून लेने गए और जैसे ही उन्होंने मेरी बांह  को अल्कोहल वाइप से साफ किया, तो रुई का टुकड़ा नीला पड़ गया - और टॉमी को समझ आ गया कि इसका कारण क्या था. टॉमी को उसके दोस्त डेल ने घर में ठंड से बचने के लिए 40 पाउंड की किंग साइज चादर खरीदी थी. हालांकि, उसे यह एहसास नहीं था कि त्वचा पर रंग लगने से रोकने के लिए उन्हें पहले धोना जरूरी है. उसे ओढ़कर टॉमी देर तक सो गया था. 

Advertisement

टॉमी ने फिर पूरी कहानी बताई कि आखिर कैसे उसका शरीर नीला पड़ गया. उसने कहा कि एक दिन पहले भी मैं उस चादर पर सोया था. तब मैंने किसी से हाथ मिलाया था और तब मेरा चेहरा हल्का नीला दिख रहा था, लेकिन मुझे लगा कि मुझे बस ठंड लग रही है. अगली रात मुझे शायद मैं बहुत आरामदायक महसूस कर रहा था. और ठंड की वजह से उस चादर को मैंने ओढ़ लिया था. मेरे दोस्त डेल ने दरवाजा खटखटाकर मुझे जगाया क्योंकि मैं 14 घंटे सो चुका था और उसने मुझे देखते ही कहा कि मुझे अस्पताल जाना होगा.

नए चादर पर सोने के बाद शरीर पड़ गया था नीला
टॉमी ने बताया कि मैंने अपनी मां को एक तस्वीर भेजी और वह मेरा चेहरा देखकर घबरा गई. मैं काफी उलझन में था क्योंकि मैं अभी-अभी गहरी नींद से जागा था. मैं ऊपर गया, अपने हाथों को रगड़कर साफ करने की कोशिश की, लेकिन दाग नहीं निकल रहा था और साबुन का रंग भी नीला नहीं हो रहा था. मुझे लगा मेरा रंग की नीला पड़ गया है.

टॉमी के दोस्त को गंभीर चिंता थी कि कहीं वह पूरी तरह से नीला पड़ जाने के कारण बीमार न हो गया हो और उसे ऑक्सीजन की कमी न हो गई हो. टॉमी, जो बिना कपड़ों के सोता है, बहुत थका हुआ महसूस कर रहा था और बर्टन के क्वीन्स अस्पताल जाने के लिए सहमत हो गया.

Advertisement

डर्बीशायर के कैसल ग्रेसली के रहने वाले टॉमी ने कहा कि मुझे कभी पता ही नहीं था कि चादरों पर सोने से पहले या उसे ओढ़ने से पहले उन्हें धोना पड़ता है. जब वह आपातकालीन विभाग से निकला तो रिसेप्शन पर हर कोई उसे ऐसे घूर रहा था जैसे उन्होंने कोई भूत देख लिया हो. उसे डेस्क तक चलकर जाना पड़ा.अस्पताल के सभी डॉक्टर उसका ये हाल देखकर हंस रहे थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement