scorecardresearch
 

रेस्टोरेंट का बिल न देना पड़े... शख्स ने खाने में डाले बाल, वायरल हो गया वीडियो

सिडनी के एक रेस्टोरेंट ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें एक व्यक्ति बिल से बचने के लिए खाने में बाल मिलाता हुआ दिख रहा है.

Advertisement
X
रेस्टोरेंट में खाने में बाल मिलाता दिखाई दिया शख्स (Photo - Facebook/@Pony Dining The Rocks)
रेस्टोरेंट में खाने में बाल मिलाता दिखाई दिया शख्स (Photo - Facebook/@Pony Dining The Rocks)

रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 5-6 लोगों के एक ग्रुप ने भारी-भरकम बिल से बचने के लिए चालाकी दिखाई और चुपके से उसमें अपने शरीर का बाल डाल दिया. उन लोगों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. अब ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये घटना ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक रेस्टोरेंट की है.  

खाना में बाल मिलाने वाला शख्स 600 डॉलर का बिल चुकाने से बचना चाहता था, लेकिन उसकी ये चोरी पकड़ी गई.  पोनी डाइनिंग ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें एक व्यक्ति अपने खाने बाल डालता दिखाई दे रहा है और फिर 600 डॉलर का बिल चुकाने से इनकार कर रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट news.com.au के मुताबिक, सिडनी के द रॉक्स में स्थित पोनी डाइनिंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में उस व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. यह सब तब शुरू हुआ जब उस व्यक्ति सहित छह लोगों के एक ग्रुप ने दावा किया कि उन्हें अपने खाने में बाल मिले हैं और उन्होंने बिल चुकाने से इनकार कर दिया. हालांकि, पोनी डाइनिंग ने कहा कि उनके सुरक्षा कैमरों में माजरा कुछ और ही नजर आया है. 

सफेद कमीज और बेज रंग की पैंट पहने एक व्यक्ति प्लेटों और ड्रिंक्स से भरी मेज पर बैठा दिखाई देता है. एक क्षण में, वह अपनी बगल में हाथ डालकर बालों की लटें निकालता है और उन्हें अपनी प्लेट में गिराता हुआ दिखाई देता है.

Advertisement

रेस्टोरेंट ने शेयर किया सीसीटीवी फुटेज
पोनी डाइनिंग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है - हम आमतौर पर इस तरह की सामग्री साझा नहीं करते हैं. इस फुटेज में हमारे रेस्टोरेंट में घटी एक घटना दिखाई गई है. खाना परोसे जाने के बाद, एक मेहमान ने खाने में बाल होने की शिकायत की और भुगतान करने से इनकार कर दिया. मामले की औपचारिक रूप से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है. यह वीडियो अन्य रेस्टोरेंटों को जागरूक करने के लिए साझा किया गया है.

ग्रुप ने काफी मात्रा में भोजन मंगवाया था. इनका कुल बिल 600 डॉलर से अधिक हो गया था. रेस्टोरेंट के मैनेजर ने news.com.au को बताया कि ग्रुप ने जो ऑर्डर किया था, उसमें रेस्टोरेंट के कुछ सबसे प्रीमियम व्यंजन शामिल थे, जैसे कि ड्राई-एज्ड स्टेक और टोमाहॉक कट, जिनकी कीमत  140 डॉलर से अधिक होती है. हमने उन्हें शानदार डिनर परोसा. सब कुछ बहुत साफ-सुथरा था, उनकी मेज बहुत सुंदर थी. जब हमने देखा कि वे बहुत अजीब व्यवहार कर रहे हैं, तो हमने सीसीटीवी फुटेज देखने का फैसला किया.  बाद में भोजन करने वाले लोग बिना पेमेंट किए ही चले गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement