रोम से 282 यात्रियों को लेकर शिकागो जा रही एक उड़ान में बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने विमान में यात्रियों को खाने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त सामान मांगा. दिलचस्प यह कि सामान नहीं देने पर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि विमान को आयरलैंड के बेलफास्ट हवाईअड्डे की तरफ मोड़ देना पड़ा. इससे एयरलाइन को 3,50,000 पाउंड का भारी भरकम नुकसान भी हुआ.
विमान की सुरक्षा खतरे में डालने, में उत्पात मचाने और चालक दल की एक महिला सदस्य के साथ बदसुलूकी करने के आरोपों को लेकर अमेरिका में बर्केले, कैलिफोर्निया के रहने वाले जेरेमिया माथिस थेड (42) को आयरलैंड के कोलेरैन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. बेलफास्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट कांस्टेबुलरी के कांस्टेबल विलियम रोबिनसन ने कहा कि थेड के व्यवहार के कारण पायलट को उड़ान को मोड़ना पड़ा. वह लगातार मेवे और अन्य खाने का सामान मांग रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर उसने उत्पात मचाया.
...और झगड़ने लगा आरोपी
कांस्टेबल ने बताया कि के कर्मचारियों ने शुरू में थेड की मांग मानी, लेकिन उसने फिर खाने के लिए मांगा तो स्टाफ ने उससे कहा कि अन्य यात्रियों को देने के बाद यदि बचेगा तो उसे दिया जाएगा. इस बात से नाराज थेड कर्मचारियों से झगड़ा करने लगा.
बेलफास्ट टेलीग्राफ अखबार की खबर के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पायलट ने 50,000 लीटर अतिरिक्त ईंधन खर्च करके उतारा. विमान को मोड़ने के कारण एयरलाइन को 3,00,000 से 3,50,000 पाउंड का नुकसान हुआ. विमान के उतरने के साथ ही थेड को हिरासत में ले लिया गया.
-इनपुट भाषा से