scorecardresearch
 

ऑफिस के ज्यादातर लेटलतीफ बनाते हैं 'ट्रैफिक जाम' का बहाना

‘ट्रैफिक जाम’ में फंसे थे. यह काम पर देर से आने वाले ज्यादातर कर्मचारियों का लोकप्रिय बहाना है. सोशल नेटवर्किंग एप निम्बज के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है.

Advertisement
X

‘ट्रैफिक जाम’ में फंसे थे. यह काम पर देर से आने वाले ज्यादातर कर्मचारियों का लोकप्रिय बहाना है. सोशल नेटवर्किंग एप निम्बज के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है.

निम्बज के कर्मचारी उत्पादकता सूचकांक के अनुसार 54 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि देर होने पर वे यातायात में फंसने के बहाने का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि सर्वेक्षण में कहा गया है कि यातायात की वजह से देरी होने पर उनकी उत्पादकता प्रभावित नहीं होती क्योंकि वे औसतन आठ या अधिक घंटे काम कर इसे संतुलित कर देते हैं.

इस सर्वेक्षण में सरकारी व निजी क्षेत्र के 25,000 निम्बज प्रयोगकर्ताओं को शामिल किया गया. सर्वेक्षण में कहा गया है कि सिर्फ 30 फीसद कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मौजूदा नौकरी से संतुष्ट हैं. नौकरी में संतोष के लिए 31 फीसदी कर्मचारियों ने कार्यस्थल को माहौल को प्रमुख वजह बताया. वहीं 21 प्रतिशत कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी में उनकी भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण है.

Advertisement
Advertisement